अध्यात्म

Dhanu Sankranti Date 2024: दिसंबर के महीने में कब है धनु संक्रांति, जानिए डेट और महत्व

Dhanu Sankranti Date 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि को बहुत ही खास माना गया है। इस तिथि पर ही सूर्य देवता अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में धनु संक्रांति तिथि कब है।

Image

Dhanu Sankranti Date 2024

Dhanu Sankranti Date 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तिथि के दिन सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। उस तिथि को संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। संक्रांति तिथि के दिन दान पुण्य करना और गंगा स्नान करने का बहुत ही महत्व है। जब सूर्य देवता धनु राशि में गोचर करते हैं। उस समय में धनु संक्रांति मनाई जाती है। ये दिसंबर के महीने में पड़ता है। धनु संक्रांति के दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। धनु संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है । आइए जानते हैं कि धनु संक्रांति इस बार कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Dhanu Sankranti Date 2024 (धनु संक्रांति डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह धनु राशि में 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2024 में धनु संक्रांति 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

धनु संक्रांति का पुण्य काल 2024

धनु संक्रांति के दिन महा पुण्य काल का समय दोपहर में 12 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में दान करना शुभ होगा।

सूर्य गायत्री मंत्र

1.ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।

2.ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात् ।

Dhanu Sankranti Mahatav (धनु संक्रांति महत्व)

हिंदू धर्म में धनु संक्रांति का विशेष महत्व है। धनु संक्रांति के दिन ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। खरमास के समय में कोई भी मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं। धनु संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह की पूजा करने से साधक को भगवान सूर्य का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये दिन दान पुण्य करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article