Dhanteras 2024: धनतेरस के पर्व से दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए धनतेरस पर धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कुबेर और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन बहुत सारे लोग सोना और चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप धनतेरस पर क्या खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना, चांदी की जगह किन चीजों का खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर सोने चांदी की जगह खरीदें चीजें
झाड़ू
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही इस दिन झाड़ू घर में लाने से बरकत आती है।
नमक
धनतेरस के दिन नमक भी खरीदने का विधान है। इस दिन नमक खरीदने से घर में शुद्धता आती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। घर में नमक लाने से सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
स्टील के बर्तन
धनतेरस पर यदि आप सोना या चांदी नहीं ले पा रहें हैं तो आप इस दिन घर में स्टील के बर्तन जरूर ला सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन पीतल भी खरीदना अच्छा माना जाता है। इन धातुओं को घर में लाने से घर में धन की वृद्धि होती है।
धनिया
धनतेरस पर गोटा साबूत धनिया लाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया घर में लाने से घर में मां लक्ष्मी आती हैं। इस दिन पूजा के समय धनिया जरूर अर्पित करना चाहिए।
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए
धनतेरस के दिन गलती से भी कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इसके साथ ही इस दिन आप प्लास्टिक या एल्युमिनियम खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन इन चीजों को खरीदने से घर में नकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग की वस्तु और कपड़े भी खरीदनें से बचना चाहिए।
