Devuthani Ekadashi 2025: साल 2025 में देवउठनी एकादशी का पर्व 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह के बाद योग निद्रा से जागते हैं।
देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार उपाय
इसके साथ ही इस दिन तुलसी माता का भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से विवाह होता है और चातुर्मास खत्म होने से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन राशि अनुसार उपाय करने से ग्रह दोष शांत होते हैं, धन-समृद्धि आती है और विष्णु-लक्ष्मी की कृपा मिलती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या उपाय किए जा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों को देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी जी को लाल फूल और लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 11 बार जाप करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को दूध-चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही शालिग्राम भगवान को दूध से स्नान कराना चाहिए। शाम को दीपक जलाकर ॐ ह्रीं लक्ष्म्यै नमः का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए। माता तुलसी का पूजन करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इसके साथ ही ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को चांदी का सिक्का माता तुलसी के गमले में दबाना चाहिए। इसके साथ ही दूध-केसर का भोग लगाएं। अंत में ॐ सोमाय नमः का जाप करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को घी का दीपक जलाकर मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही माता तुलसी को पीले फूल चढ़ाएं। आप ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को हरी इलायची और पुदीना तुलसी जी को चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जी का भोग लगाएं। इस मंत्र ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को माता तुलसी पर सफेद मिठाई और सफेद फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही शालिग्राम को दही से स्नान कराएं। इसके साथ ही ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को लाल फल (सेब/अनार) और लौंग तुलसी माता को अर्पित करना चाहिए। लाल चंदन का तिलक करें और ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को भगवान विष्णु को पीली मिठाई (बेसन लड्डू) और हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही विष्णु चालीसा पढ़ें। अंत में ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग काले तिल और सरसों का तेल दान करें। तुलसी माता की पूजा करें। आप ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप कर सकते हैं क्योंकि एकादशी तिथि शनिवार की है पड़ रही है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को नीले फूल और चढ़ाने चाहिए। आप नीला कपड़ा दान करें। इसके साथ ही ॐ रां राहवे नमः का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले पीले फूल और केसर दूध का भोग लगाएं। तुलसी को पीला वस्त्र चढ़ाएं। इसके साथ ही ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
