Devshayani Ekadashi 2026 Today: आज देवशयनी एकादशी पर योगनिद्रा में जाएंगे विष्णु; जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत नियम

Devshayani Ekadashi Vrat 2026 Today​: भगवान विष्णु को समर्पित देवशयनी एकादशी का व्रत आज 25 जुलाई को रखा जा रहा है, जिसके महत्व के बारे में यहां पर आप जानेंगे। साथ ही देवशयनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के नियम आदि के बारे में आपको पता चलेगा।

Devshayani Ekadashi Vrat 2026 Today: आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को देवशयनी एकादशी है। साथ ही चातुर्मास का आरंभ हो गया है। आज से कुल 4 महीनों के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे, जिसके बाद देवों के देव महादेव सृष्टि और पृथ्वी का कार्यभार संभालेंगे। मान्यता है कि आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन व्रत और विष्णु जी की पूजा करने से पाप और कष्ट नष्ट होते हैं। साथ ही मोक्ष मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ लोग अपनी विशेष मनोकामना को पूरा करने के लिए भी देवशयनी एकादशी पर कठिन तप करते हैं। चलिए अब जानते हैं आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम आदि के बारे में।

देवशयनी एकादशी 2026 आज, देवशयनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

आज शुभ मुहूर्त में करें देवशयनी एकादशी की पूजा

देवशयनी एकादशी 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग की गणना के मुताबिक, कल 24 जुलाई की सुबह 09 बजकर 12 मिनट से आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन आज 25 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में देवशयनी एकादशी का व्रत आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को रखा जा रहा है।

End of Feed