Devshayani Ekadashi Puja Samagri List: देवशयनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट, यहां देखें पूजा भगवान विष्णु की पूजा में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Devshayani Ekadashi 2026 Puja Samagri List : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु के पूजन के लिए मुख्य सामग्री क्या-क्या है।

Devshayani Ekadashi 2026 Puja Samagri List : देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास का आरंभ होता है। इसके बाद लगभग चार महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे अधिकांश मांगलिक कार्य स्थगित माने जाते हैं। वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी 25 जुलाई, शनिवार को मनाई जाएगी।

Devshayani Ekadashi 2026 Puja Samagri List   देवशयनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट

देवशयनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा, व्रत, मंत्र जाप और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप भी देवशयनी एकादशी का व्रत रखने जा रहे हैं, तो पूजा शुरू करने से पहले सभी आवश्यक पूजन सामग्री तैयार कर लेना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा में किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है।

End of Feed