अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi 2024 Bhog: देव उठनी एकादशी के दिन लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Dev Uthani Ekadashi 2024 Bhog: देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उनका प्रिय भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी के दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Image

Tulsi Chalisa

Dev Uthani Ekadashi 2024 Bhog: देव उठनी एकादशी का व्रत इस साल 12 नवंबर 2024 को यानि आज रखा जा रहा है। इस दिन शाम के समय में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। देव उठनी एकादशी के दिन पूरे दिन व्रत रखा जाता है और शाम के समय में देव उठाए जाते हैं और विष्णु जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। देव उठनी एकादशी के बाद से ही शुभ काम की भी शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रिय चीजों का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी पर किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Dev Uthani Ekadashi 2024 Bhog (देव उठनी एकादशी भोग 2024)

केले का भोग

देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। विष्णु जी को पीला रंग बहुत ही प्रिय है। इस दिन केले का भोग लगाने से धन से संबंधित सारी समस्याओं का समाधान होता है।

पंचामृत भोग

भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत बहुत ही जरूरी माना जाता है। पंचामृत के बिना विष्णु जी पूजा अधूरी मानी जाती है। पंचामृत का भोग लगाते समय तुलसी का प्रयोग जरूर करें। पंचामृत का भोग लगाने से भगवान विष्णु बहुत ही प्रसन्न होते हैं।

साबूदान खीर भोग

देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को साबूदाने के खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन इस चीज का भोग लगाने से घर से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।

गन्ने का भोग

देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को गन्ने के रस का भोग जरूर लगाएं। इस दिन गन्ने का भोग लगाने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। तुलसी विवाह के दिव भी तुलसी जी के विवाह के लिए गन्ने का मंडप सजाया जाता है।

केसर खीर

देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केसर के खीर का भोग लगाना चाहिए। एकादशी के दिन खीर का भोग लगाने से धन- धान्य में वृद्धि होती है और घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article