Dev Deepawali 2023: देव दिवाली के दिन करें ये खास उपाय,मिलेगी तरक्की ही तरक्की

Dev Deepawali 2023 Upay: देव दिवाली 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। देव दिवाली खासतौर पर वाराणसी में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराकर देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Dev Deepawali 2023 Upay: सनातन धर्म में देव दिवाली का बहुत महत्व है। यह त्यौहार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 27 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। देव दिवाली खासतौर पर वाराणसी में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी के 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया था। देव दीपावली के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में तरक्की आती है। आइए जानते हैं देव दिवाली के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Dev Deepawali 2023 Upay

देव दीपावली उपाय ( Dev Deepawali Upay)

  1. देव दिवाली के दिन एक कटोरी आटे में 11 तुलसी की पत्तियां डालकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
  2. देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देवउतानी, दिवाली, कर्म, पुरूषोत्तम चंद्रमा, तीर्थ क्षेत्र, त्योहार आदि विशेष अवसरों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  3. देव दिवाली पर घर में तुलसी का पौधा लगाएं। ग्यारह तुलसी के पत्तों को भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर बांधें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
  4. देव दिवाली के दिन घर में भगवान सतिनारायण की कथा पढ़नी चाहिए। इस दिन भगवान सत्यनरायण का श्रवण करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और जीवन में खुशियां आ जाएंगी।
  5. देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है।

End of Feed