दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 'जय श्रीराम-जय बागेश्वर धाम' के जयघोष से गूंजी राजधानी

दिल्ली में बागेश्वर धाम सरकार के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। बागेश्वर धाम सरकार की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। जानें कौन हैं बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और क्यों हैं इतने लोकप्रिय।

Bageshwar Baba: गुरुवार को दिल्ली की सड़कों पर भक्ति और आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। बागेश्वर धाम सरकार के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कोई भगवा ध्वज लहराता दिखाई दिया तो कोई मोबाइल फोन में इस पल को कैद करता नजर आया। पूरे रास्ते 'जय श्रीराम' और 'जय बागेश्वर धाम' के जयघोष सुनाई देते रहे।

baba bageshwar

दिल्ली पहुंचे बागेश्वर बाबा, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत

बागेश्वर धाम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस आयोजन की तस्वीरें शेयर की गई हैं। पोस्ट में इसे दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब बताया गया। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी आयोजन की चर्चा हो रही है।

End of Feed