अध्यात्म

दिसंबर में इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, किसी बड़ी दुर्घटना के हैं प्रबल आसार, रहें सावधान!

December Horoscope 2024: दिसंबर का महीना कुछ राशि के लोगों के लिए परेशानियां देने वाला साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों को हर काम में असफलता का सामना करना पड़ेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

December Horoscope 2024

December Horoscope 2024: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर कुछ राशि वालों के लिए बुरा साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों को आर्थिक से लेकर स्वास्थ्य समस्याओं तक सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ भी बेकार रहेगी। भाग्य का साथ ना के बराबर मिलेगा। दुर्घटना के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को दिसंबर महीने में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कोई भी काम सावधानी से करना होगा। शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी दुर्घटना के योग बन रहे हैं। भगवान शिव की अराधना से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी महीना परेशानी भरा साबित हो सकता है। किसी करीबी से धोखा मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। दिसंबर में धन हानि के भी योग बन रहे हैं। कोई भी फैसला सोच समझकर लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी महीना अनलकी साबित हो सकता है। तरक्की में बाधा आएगी। शत्रु हावी रहेंगे। किसी भी काम में सफलता पाना मुश्किल होगा। नई योजनाओं पर काम करने की कोशिश करेंगे पर सफलता नहीं मिल पाएगी। भाग्य काफी कमजोर रहने वाला है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article