December Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में हर अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व होता है। ये तिथि भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होती है। अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान करना भी उत्तम फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही पितृ की पूजा के लिए और पितृों का तर्पण करने के लिए अमावस्या तिथि उचित मानी जाती है। इस दिन व्रत किया जाता है और किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद अपनी क्षमतानुसार दान किया जाता है। इस दिन विधिवत भगवान श्री हरि की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मार्गशीर्ष अमावस्या पर शिव जी की पूजा करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
December Amavasya 2024 Date (दिसंबर अमावस्या डेट 2024)
इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 1 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 1 नवंबर 2024 को दिसंबर अमावस्या का व्रत रखा जाएगा।
December Amavasya 2024 Shubh Muhurat (दिसंबर अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024)
दिसंबर अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:08 बजे से 06:02 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान और दान करना शुभ होगा। इसके साथ ही इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक रहने वाला है। ये मुहूर्त पूजा करने के लिए सबसे उत्तम रहेगा।
December Amavasya 2024 Puja Vidhi (दिसंबर अमावस्या पूजा विधि)
- दिसंबर अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
- उसके बाद वस्त्र धारण सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
- उसके बाद घर के मंदिर भगवान विष्णु को स्थापित करें।
- फिर उनकी विधिपूर्वक पूजा करें और मंत्र जाप करें।
- दिसंबर अमावस्या के दिन शिव जी पर दूध अर्पित करना शुभ होता है।
- अमावस्या के दिन आप पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए पितरों का तर्पण कर सकते हैं।
December Amavasya Mahatav ((दिसंबर अमावस्या महत्व)
दिसंबर का महीना हिंदी महीने का मार्गशीर्ष महीना होता है। मार्गशीर्ष अमावस्या का शास्त्रों में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी दोनों की पूजा की जाती है। इस भगवान शिव का कुछ खास चीजों से अभिषेक करने से जातक की कुंडली से सारे दोष समाप्त हो जाते हैं। इस दिन का व्रत रखने से और शिव जी की उपासना करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।
