अध्यात्म

मंगल के गोचर से बना दरिद्र योग, 1 जुलाई तक ये 4 राशियां रहें सतर्क

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 12, 2023, 09:25 AM IST

Horoscope Of Mangal Gochar 2023: मंगल 10 मई से लेकर 1 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के हो जाते हैं। जिस वजह से इस गोचर का 4 राशियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Image

Mangal Gochar 2023: मंगल 1 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे

Horoscope Of Mangal Gochar 2023: मंगल साहस, पराक्रम, शक्ति, ऊर्जा, क्रोध और कुछ प्राकृतिक आपदाओं के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब भी ये एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। मंगल 10 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। कर्क मंगल की नीच राशि है। इस राशि में मंगल का गोचर नकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर अच्छा नहीं माना जा रहा है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: मंगल का गोचर मेष राशि के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ये गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। तबीयत बिगड़ सकती है। धन हानि के भी आसार हैं। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में दिक्कत आ सकती है। अगर कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो हो सकता है उसका फैसला आपके पक्ष में ना आए।

मिथुन राशि: मंगल का गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। धन की बचत कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। इस गोचर के दौरान कुछ भी तला-भुना खाने से बचें। इस गोचर का आपकी सेहत पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क राशि: मंगल आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ये गोचर आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा कर सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

धनु राशि: मंगल का गोचर धनु राशि वालों के आठवें भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपकी सेहत बिगड़ सकती है। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ये गोचर आपको पित्त रोग और शारीरिक कष्ट दे सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के आसार हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article