Daily Numerology Prediction: 03 नवंबर 2025, सोमवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से शिक्षा, धर्म और गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। अंक 03 गुरु का है, जो दयालु और निर्मल हृदय बनाता है। यह सफलता का मूल अंक है। आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। गुरु, सूर्य और चंद्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत फलदायी है। 03 नवंबर 2025 को अंक 03 (गुरु प्रभाव) और भाग्यांक 05 (बुध प्रभाव) का संयोग बन रहा है। गुरु ज्ञान, धर्म और सफलता देगा। बुध बुद्धि, कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल्स बढ़ाएगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, स्टडी और स्पिरिचुअल एक्टिविटीज के लिए फेवरेबल है। आइए जानते हैं कि आज का अंकज्योतिष भविष्यफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)
जॉब में मूलांक 04 और 05 की हेल्प से प्रोग्रेस होगी। भाग्य स्वामी बुध, शनि का परम मित्र है। सूर्य और मंगल जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। स्वास्थ्य में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)
चंद्रमा, मित्र ग्रह गुरु और सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब में वर्क प्रेशर से परेशानी हो सकती है। मूलांक 05 और 08 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)
गुरु अंक और बुध भाग्य स्वामी है। गुरु और मित्र सूर्य जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से बिजनेस में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सूर्य और चंद्रमा बेहतर करेंगे।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)
भाग्यांक 05 मैनेजमेंट, बैंकिंग और मीडिया जॉब वालों को जबरदस्त सक्सेस देगा। बिजनेस में मूलांक 04 और 08 से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)
भाग्य स्वामी बुध और अंक स्वामी गुरु का सपोर्ट मिल रहा है। जॉब में मूलांक 04 और 08 से फायदा होगा। प्रमोशन के सिग्नल हैं। बिजनेस में रुके काम में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)
बिजनेस में अंक स्वामी शुक्र और भाग्य स्वामी बुध का सपोर्ट है। आज सक्सेस का दिन है। जॉब में मूलांक 03 और 08 वाले सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन और आंखों के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)
जॉब में अपनी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य में सांस के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)
अंक स्वामी शनि और भाग्य स्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए एफर्ट का टाइम है। बुध और शनि जल्द बिजनेस में बड़ी सक्सेस दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)
भाग्य स्वामी बुध, अंक स्वामी मंगल और मित्र गुरु बिजनेस में फायदा देंगे। जॉब में मूलांक 04 और 08 वाले सीनियर्स के हेल्पफुल बिहेवियर से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में मंगल उदर या बीपी प्रॉब्लम दे सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
