अध्यात्म

महीने की इन 10 तारीखों में जन्मे लोगों का बेस्ट डे आज, पढ़ें 5 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: 5 नवंबर का दिन आपके लिए कितना अच्छा रहेगा और कितना समस्याओं से भरा रहेगा, ये आप आराम से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अंकज्योतिष भविष्यफल में अपनी बर्थडेट की प्रिडिक्शन देखने की आवश्यकता है। आइए 5 नवंबर के अंकज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Image

5 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: 05 नवंबर 2025, बुधवार का दिन, अंक ज्योतिष में प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक अंक 05 का प्रभाव लेकर आया है। यह अंक तेजी से सफलता और क्रिएटिविटी देता है। इसका स्वामी बुध है, जो मैनेजमेंट स्किल्स बढ़ाता है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु धर्म और आध्यात्मिकता में मन लगाता है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं।

05 नवंबर 2025 को अंक 05 (बुध प्रभाव) और भाग्यांक 07 (केतु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। बुध कम्युनिकेशन, बिजनेस और इंटेलेक्चुअल ग्रोथ देगा। केतु स्पिरिचुअल इनसाइट और डिटैचमेंट बढ़ाएगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, स्टडी, मीडिया और आध्यात्मिक कार्यों के लिए फेवरेबल है। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का अंकज्योतिष भविष्यफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में परेशानी रहेगी लेकिन बिजनेस में प्रोग्रेस होगी। भाग्यांक 07 जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग की दिक्कत हो सकती है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में काम की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 02 और 07 वाला सीनियर जॉब में फायदा देगा। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी केतु बिजनेस में बड़ा अवसर देंगे। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में उदर या नेत्र विकार हो सकता है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 07 और अंक स्वामी राहु है। मीडिया, टीचिंग, बैंकिंग जॉब वालों को जबरदस्त सक्सेस मिलेगी। बिजनेस में मूलांक 04 और 06 वाले व्यक्ति से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मूलांक 02 और 06 से फायदा मिलेगा। जॉब में उन्नति के सिग्नल हैं। रुके काम में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में सक्सेस का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 का स्वामी केतु और 09 का मंगल सपोर्ट देगा। स्वास्थ्य में नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में अपनी प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बिजनेस में सक्सेस है। अंक और भाग्य स्वामी केतु स्पिरिचुअल उन्नति देंगे। स्वास्थ्य में नेत्र रोगी सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में विवादों से बचें। अंक स्वामी शनि और भाग्य स्वामी केतु है। राहु जॉब में बड़ी सक्सेस देगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मंगल और केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में मूलांक 07 और मित्र अंक 06 वाले सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में प्रसन्न रहेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारीअंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article