अध्यात्म

इन 10 तारीखों में जन्मे लोग आज काटेंगे चांदी, पढ़ें अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 4 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं तो अंकज्योतिष भविष्यफल, इसमें आपकी पूरी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अपनी बर्थडेट की आवश्यकता होगी। आइए दैनिक अकंज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

4 november numerology prediction

4 नवंबर अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 04 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन, अंक ज्योतिष में संघर्षशील लेकिन शुभ अंक 04 का प्रभाव लेकर आया है। यह वैभव और प्रसिद्धि का कारक है और इसका स्वामी राहु है। आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र, शनि और राहु परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। भाग्यांक 06 शुक्र का प्रतीक है, जो फिल्म, ग्लैमर, धर्म, आत्मबल और धैर्य देता है। अपने जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल देखें।

04 नवंबर 2025 को अंक 04 (राहु प्रभाव) और भाग्यांक 06 (शुक्र प्रभाव) का संयोग बन रहा है। राहु महत्वाकांक्षा और अप्रत्याशित सफलता देगा। शुक्र सौंदर्य, विलासिता, प्रेम और फाइनेंशियल ग्रोथ बढ़ाएगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, मीडिया, बैंकिंग और स्पिरिचुअल एक्टिविटीज के लिए फेवरेबल है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

सूर्य, चंद्रमा और भाग्य स्वामी शुक्र का सपोर्ट मिल रहा है। जॉब और बिजनेस में उन्नति होगी। मूलांक 04 और 06 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। स्वास्थ्य में उदर रोग की परेशानी हो सकती है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में प्रोग्रेस से खुशी रहेगी। मूलांक 01 और 02 वाला व्यक्ति बिजनेस में लाभ देगा। शुक्र बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस वालों को फायदा देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

गुरु अंक और शुक्र भाग्य स्वामी है। पापा और भाई का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में प्रोग्रेस का दिन है। बिजनेस में न्यू रिस्पॉन्सिबिलिटी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य में नेत्र विकार हो सकता है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

गुरु और राहु सपोर्टिंग हैं। बिजनेस में किसी डील से फायदा होगा। जॉब में मूलांक 04 और 07 वाले सीनियर्स की हेल्प से प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य सुधार के लिए उड़द दान करें।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र और मित्र बुध फायदा देंगे। जॉब में मूलांक 04 और 09 वाले सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आईटी और बैंकिंग जॉब वाले सक्सेसफुल रहेंगे। स्वास्थ्य में खुश रहेंगे।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र है। अंक और भाग्यांक का एक होना सीनियर्स से प्रमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य में साइनस और सांस के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी केतु है। बिजनेस में गुरु और केतु न्यू कॉन्ट्रैक्ट दे सकता है। जॉब में सीनियर्स के सपोर्ट से प्रमोशन के लिए पॉजिटिव रहें। स्वास्थ्य में लीवर पेशेंट सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी शनि है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। शुक्र और शनि न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में बहुत बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

आईटी और मीडिया जॉब के लिए टाइम सपोर्टिंग है। अंक स्वामी मंगल और भाग्य स्वामी शुक्र बिजनेस को न्यू डायरेक्शन देंगे। जॉब में मूलांक 06 और 09 वाले सीनियर्स से प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य में मंगल उदर रोग दे सकता है।

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article