महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों का ब्राइट डे आज, पढ़ें 20 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction 2025: 20 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 20 (चंद्रमा प्रभाव) और भाग्यांक 03 (गुरु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। यह संयोग धन, वैभव और आध्यात्मिक प्रगति का प्रतीक है। चंद्रमा आध्यात्मिकता और भावनात्मक स्थिरता देता है, जबकि गुरु बौद्धिक सफलता और समृद्धि लाता है। दीपावली के इस शुभ दिन मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य की मित्रता नौकरी, व्यवसाय और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। श्री सूक्त का पाठ धन लाभ के लिए और कनकधारा स्तोत्र आर्थिक स्थिरता के लिए करें।

Daily Numerology Prediction 2025: 20 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, दीपावली का शुभ अवसर है। आज का संयुक्त अंक 20 बहुत शुभ है, जो धन, वैभव, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता और रचनात्मकता प्रदान करता है। 20 का स्वामी अंक 02 है, जिसका ग्रह चंद्रमा है और यह आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं। श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ सभी के लिए मंगलकारी और फलदायी है।

Daily Numerology Prediction 2025

अंकज्योतिष भविष्यफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख जन्मे लोग)

दीपावली का यह दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। नौकरी में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के स्पष्ट योग हैं। जल्द ही मूलांक 9 वाला कोई उच्च अधिकारी आपको नौकरी में प्रमोशन दे सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें, इससे धन और समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मंगल के द्रव्यों जैसे मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करें।

End of Feed