अध्यात्म

महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों का ब्राइट डे आज, पढ़ें 20 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction 2025: 20 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 20 (चंद्रमा प्रभाव) और भाग्यांक 03 (गुरु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। यह संयोग धन, वैभव और आध्यात्मिक प्रगति का प्रतीक है। चंद्रमा आध्यात्मिकता और भावनात्मक स्थिरता देता है, जबकि गुरु बौद्धिक सफलता और समृद्धि लाता है। दीपावली के इस शुभ दिन मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य की मित्रता नौकरी, व्यवसाय और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। श्री सूक्त का पाठ धन लाभ के लिए और कनकधारा स्तोत्र आर्थिक स्थिरता के लिए करें।

Image

अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction 2025: 20 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, दीपावली का शुभ अवसर है। आज का संयुक्त अंक 20 बहुत शुभ है, जो धन, वैभव, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता और रचनात्मकता प्रदान करता है। 20 का स्वामी अंक 02 है, जिसका ग्रह चंद्रमा है और यह आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं। श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ सभी के लिए मंगलकारी और फलदायी है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख जन्मे लोग)

दीपावली का यह दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। नौकरी में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के स्पष्ट योग हैं। जल्द ही मूलांक 9 वाला कोई उच्च अधिकारी आपको नौकरी में प्रमोशन दे सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें, इससे धन और समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मंगल के द्रव्यों जैसे मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख जन्मे लोग)

इस दीपावली पर व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से थोड़ी परेशानी हो सकती है। मूलांक 2 और 9 वाले उच्च अधिकारी नौकरी में लाभ दे सकते हैं। नौकरी में प्रगति के मजबूत योग हैं। परिवार के साथ उत्साह और उमंग के साथ दीपावली मनाएं। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, इससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता मिलेगी।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख जन्मे लोग)

आपके मूलांक का स्वामी गुरु और मित्र ग्रह सूर्य नौकरी में बड़ा अवसर प्रदान कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति के शुभ योग हैं। दीपावली की रात श्री सूक्त का पाठ करें, जो धन और समृद्धि को आकर्षित करेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। गुरु की कृपा से सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु और आपके मूलांक का स्वामी राहु मित्र नहीं हैं, इसलिए विवादों से बचें। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वालों से सहयोग शुभ लाभ देगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, यह आर्थिक स्थिरता लाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में मूलांक 02 और 08 वालों से सहयोग से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति के स्पष्ट संकेत हैं। कोई रुका हुआ कार्य इस दिन प्रगति की ओर बढ़ सकता है। दीपावली के सिंह लग्न में श्री सूक्त का पाठ करें, जो समृद्धि और सफलता देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन तिल का दान करें, इससे स्वास्थ्य और शांति बनी रहेगी।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष हो सकता है। नौकरी में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और आपके मूलांक के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में प्रगति होगी। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, यह आर्थिक और मानसिक स्थिरता देगा। स्वास्थ्य में रक्तचाप (बीपी) के मरीज सावधानी बरतें और नियमित जांच कराएं।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख जन्मे लोग)

दीपावली आपके लिए मंगलकारी रहेगी। व्यवसाय में आप अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। नौकरी में सफलता के योग हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, यह मानसिक और आध्यात्मिक शांति देगा। स्वास्थ्य में श्वेत रक्त कणिकाओं (स्नोफीलिया) की समस्या वाले लोग सावधानी बरतें और चिकित्सक से सलाह लें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख जन्मे लोग)

आज का दिन नौकरी में सफलता का है। आपके मूलांक का स्वामी शनि और भाग्यांक का स्वामी गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें, यह धन और वैभव लाएगा। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। नेत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग सावधानी बरतें और नियमित जांच कराएं।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख जन्मे लोग)

दीप पर्व के इस सुंदर दिन पर माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करें। व्यवसाय में मंगल और चंद्रमा का सहयोग रहेगा, जिससे प्रगति होगी। नौकरी में मूलांक 02 वाले उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article