अध्यात्म

4 November Horoscope: इन 6 राशियों पर भगवान हनुमान रहेंगे मेहरबान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

4 November Horoscope: आज 4 नवंबर के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान हनुमान की कृपा बरसने वाली है। इन राशि वालों को आज खूब लाभ और तरक्की भी देखने को मिलेगी। ये राशियां कौन सी हैं, ये आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Image

4 नवंबर का राशिफल

4 November Horoscope: 04 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन, कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि के साथ शुरू होगा। चंद्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में रहेगा, जो आत्मबल, साहस और धैर्य का प्रतीक है। गुरु कर्क में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आज हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। बजरंगबली अजर-अमर और भक्ति की पराकाष्ठा हैं।

उनकी उपासना हर समस्या का सरल समाधान है। मन की निर्मलता और भक्ति भाव से आत्मानंद की अनुभूति करते हुए कर्म पथ पर चलें। चंद्रमा मेष में साहस और ऊर्जा देगा। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। गुरु कर्क में इमोशनल स्टेबिलिटी और ज्ञान देगा। शनि मीन में अनुशासन और लॉन्ग-टर्म गोल्स को सपोर्ट करेगा। यह दिन बिजनेस, जॉब, स्टडी और स्पिरिचुअल ग्रोथ के लिए शुभ है।

मेष राशि

सूर्योदय से चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है। चतुर्थ गुरु घर-परिवार में खुशहाली लाएगा। रुके घरेलू काम पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा आनंदमय रहेगी। युवा लव लाइफ के साथ करियर पर भी फोकस रखें। फैमिली में विवाद की गुंजाइश नहीं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट्स जुड़ेंगे।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक और शहद चढ़ाएं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाएं पढ़ें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

एकादश शनि और द्वादश चंद्रमा धन निवेश को मंगलमय बनाएंगे। जॉब में बेहतर सक्सेस मिलेगी। रुका पैसा वापस आएगा। प्रमोशन के चांस हैं। गुरु तृतीय भाव में है। चंद्रमा व्यय भाव में सात्विक मन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। रुके काम सक्सेस करेंगे। हेल्थ में खुश रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। गुड़ और उड़द दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि

चंद्रमा एकादश भाव में है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा टाइम चल रहा है। द्वितीय गुरु आय के न्यू सोर्स देगा। करियर प्रोग्रेस के लिए सक्सेसफुल पीरियड है। ऑफिस डिस्प्यूट आगे न बढ़ाएं। जमीन में निवेश के लिए दिन अच्छा है। सरकारी काम को लेकर चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

गुरु आपकी राशि में है। कर्म भाव का चंद्रमा शुभ फल देगा लेकिन हेल्थ को लेकर अलर्ट कर रहा है। बिजनेस में सक्सेस मिल रही है। पॉलिटिशियन सक्सेसफुल रहेंगे। बैंकिंग, मोटर, पावर, रियल एस्टेट या फाइनेंस में निवेश भविष्य में फायदा देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: शिव मंदिर में तिल, मधु और गंगाजल चढ़ाएं। गेहूं दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य चतुर्थ भाव में घर-परिवार के लिए शुभ है। पॉलिटिशियन सक्सेसफुल रहेंगे। बिजनेस में फ्रेंड्स की हेल्प मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर को लेकर कभी असंतुष्ट हो जाते हैं, ऊर्जा राइट यूज करें। सही दिशा में पढ़ाई करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। क्रोध कंट्रोल करें।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें। तिल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

एकादश गुरु बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद है। अष्टम चंद्रमा कफ जनित प्रॉब्लम दे सकता है। धार्मिक वर्क में बिजी रहेंगे। बिजनेस में चमत्कारिक सक्सेस मिलेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट रखें। पैसा आने से मन खुश रहेगा। करियर में और मेहनत करें। लव लाइफ सुखद रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें। फल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि

शुक्र और बुध जॉब-बिजनेस प्रोग्रेस के लिए पॉजिटिव हैं। चंद्रमा सप्तम गोचर में है। लव लाइफ सुंदर और अट्रैक्टिव रहेगी। ट्रिप मन को स्ट्रेस फ्री रखेगी। लीवर पेशेंट डाइट में परहेज करें। अनियमित रूटीन हानिकारक हो सकती है।

उपाय: सुंदरकांड पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी।

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में है, जो रोग भाव है। हेल्थ बेहतर करने में मेहनत करेंगे। रुका पैसा आने से मन खुश और एनर्जेटिक रहेगा। शाम के बाद जॉब चेंज की चिंताएं दूर होंगी। शुक्र गोचर फाइनेंशियल फायदा देगा।

उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें। गेहूं और गुड़ दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

चंद्रमा पंचम भाव में शिक्षा और संतान के लिए शुभ है। गुरु जॉब-बिजनेस में संघर्ष के बाद सक्सेस देगा। घर-परिवार के लिए शुभ है। शनि लव लाइफ में दूरियां पैदा कर सकता है। धार्मिक ट्रिप प्लान करें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम 5 बार पढ़ें। गाय को केला और पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चंद्रमा चतुर्थ, तृतीय शनि और उच्च गुरु कर्क में बिजनेस में न्यू वर्क शुरू कराएंगे। स्पिरिचुअल थिंकिंग और सेल्फ कॉन्फिडेंस से लाइफ को राइट डायरेक्शन दें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्टडी प्रेशर से बचें। हेल्थ ठीक रहेगा।

उपाय: माता दुर्गा उपासना करें। शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, मधु और दूध चढ़ाएं। उड़द दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

सूर्य दशम, गुरु षष्ठम और चंद्रमा तृतीय भाव में घर-परिवार के लिए शुभ है। शुक्र बैंकिंग करियर में न्यू ऑपर्चुनिटी देगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। दूर ट्रिप प्लान हो सकती है। फाइनेंशियल न्यू प्लान बनाएंगे।

उपाय: घर में अखंड दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें। फल दान करें।

शुभ रंग: लाल और आसमानी।

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

पंचम गुरु और द्वितीय चंद्रमा बिजनेस में खुशी देंगे। सूर्य नवम भाग्य भाव में है। पापा का सपोर्ट सक्सेस में बड़ा रोल प्ले करेगा। बिजनेस में थोड़ा स्ट्रगल हो सकता है। हेल्थ में कफ या सांस की प्रॉब्लम हो सकती है।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article