अध्यात्म

31 October Horoscope: इन 4 राशियों के लिए बेस्ट डे बनेगा अक्टूबर का आखिरी दिन, पढ़ें 31 अक्टूबर का राशिफल

31 October Horoscope: 31 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशि वालो के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। दैनिक राशिफल से आप दिन के हाल के साथ ही उपाय और शुभ रंग व अंक के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

31 अक्टूबर का राशिफल

31 October Horoscope: 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ शुरू होगा। यह दिन बिजनेस, जॉब, लव लाइफ और स्टडी के लिए मिक्स्ड प्रभाव वाला रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, जो एकादश भाव से लाभ और द्वादश भाव से व्यय को प्रभावित करेगा। शनि मीन में, गुरु कर्क में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में गोचर कर रहे हैं। सूर्य तुला में रहेगा। यह दिन आध्यात्मिकता, क्रिएटिविटी और रिलेशनशिप के लिए शुभ है।

आज चंद्रमा कुंभ में राहु के साथ गोचर कर रहा है, जो मानसिक तनाव लेकिन इनोवेटिव आइडियाज देगा। शनि मीन में अनुशासन और लॉन्ग-टर्म गोल्स को सपोर्ट करेगा। गुरु कर्क में इमोशनल स्टेबिलिटी और नॉलेज बढ़ाएगा। सूर्य तुला में बैलेंस और पार्टनरशिप को स्ट्रॉन्ग करेगा। यह दिन बिजनेस प्रोजेक्ट्स, जॉब प्रमोशन और लव लाइफ में रोमांस के लिए फेवरेबल है आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

एकादश चंद्रमा और द्वादश शनि बिजनेस से जुड़े स्पेशल कामों में बाधाओं का सॉल्यूशन देंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट में रुकावटें शाम के बाद दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश और एनर्जेटिक रहेंगे। शाम को रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव प्लान करेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। शुक्र और चंद्रमा खुशी देंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना और अन्न का दान करें। क्रोध से बचें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा कर्म भाव में है। क्रोध कंट्रोल करें। बिजनेस वर्क पर फोकस रखें। वाणी पर संयम बरतें। स्पेशल प्रोजेक्ट को सक्सेसफुल बनाने में लगे रहेंगे। धन खर्च को लेकर चिंता रहेगी। हेल्थ में सावधानी बरतें।

उपाय: गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें। अनार और लाल फल दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

चंद्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस में कई न्यू ऑपर्चुनिटी आएंगी। क्रोध को जगह न दें। लंबी धार्मिक ट्रिप प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। किसी सीनियर के बिहेवियर को लेकर चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

अष्टम चंद्रमा और राहु का गोचर बिजनेस में मेहनत के बावजूद फुल सक्सेस नहीं देगा। जॉब में वर्क पर फोकस करें तो फ्यूचर में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। गुरु इसी राशि में है। लव लाइफ में न्यू टर्न आएगा। घर में गार्जियन से मैरिज की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सूर्य राशि स्वामी है। चंद्रमा सप्तम और गुरु द्वादश में है। जॉब प्रमोशन में सक्सेस मिलेगी। बेहतर रिजल्ट के लिए वर्क और सेल्फ कॉन्फिडेंस स्ट्रॉन्ग करें। लव लाइफ को और ब्यूटीफुल बनाने के लिए मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक करें। हेल्थ में बैलेंस लाएं। एनर्जी का राइट यूज करें।

उपाय: योग, पूजा और ध्यान करें। अध्यात्म को सही दिशा दें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा और राहु षष्ठम गोचर में है। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें। स्टूडेंट्स करियर को लेकर घबराएं नहीं। प्लान्स पोस्टपोन न करें। जॉब में गुरु और चंद्रमा सक्सेस देंगे। धार्मिक रिचुअल कंप्लीट हो जाएगा। स्टूडेंट्स सक्सेसफुल रहेंगे। करियर सुपर रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर दही और गंगाजल चढ़ाएं। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि

चंद्रमा और राहु पंचम में शिक्षा और करियर को अलर्ट कर रहे हैं। शुक्र न्यू बिजनेस डील से फायदा देंगे। वाणी सॉफ्ट रखें। लव लाइफ की रोमांटिक ट्रिप मन को स्ट्रेस फ्री रखेगी। ओवरथिंकिंग हानिकारक हो सकती है। बिजनेस मीडियम रहेगा।

उपाय: शिव मंदिर में दूध और जल से अभिषेक करें। तिल और चावल दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

मंगल रियल एस्टेट बिजनेस और चंद्रमा करियर में प्रोग्रेस के लिए मन को स्ट्रॉन्ग करेंगे। न्यू प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन स्पिरिचुअल ग्रोथ से खुश और एनर्जेटिक रहेगा। स्टूडेंट्स करियर की चिंताओं का सॉल्यूशन मिलेगा। फ्रेंड्स का सपोर्ट फायदेमंद रहेगा।

उपाय: विष्णु मंदिर में चार परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।

शुभ रंग: हरा और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि

किसी फेवरेट संत के आने से मन खुश रहेगा। राहु और चंद्रमा तृतीय गोचर से बिजनेस को और बेहतर करेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा। लव लाइफ में उत्साह और खुशी रहेगी। पार्टनर को ब्यूटीफुल पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में प्रॉफिट है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

राशि स्वामी शनि तृतीय और चंद्रमा द्वितीय गोचर में है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। करियर पोजीशन पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स स्टडी में फोकस और मेहनत बढ़ाएं। आप सेल्फ कॉन्फिडेंट हैं। बिजनेस में पॉजिटिव थिंकिंग से लाइफ को राइट डायरेक्शन दें। लव लाइफ सक्सेसफुल रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री सूक्त और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा इसी राशि में है। गुरु षष्ठम लेकिन राहु यहीं रहकर मेंटल स्ट्रेस दे सकता है। स्टूडेंट्स स्टडी को लेकर पॉजिटिव रहें। बिजनेस में राइट टाइम पर राइट डिसीजन लें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट न रखने से प्रॉब्लम हो सकती है। घरेलू डिस्प्यूट पॉसिबल है। जॉब में लोकेशन चेंज का प्रेशर बन सकता है।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

शनि इसी राशि में और गुरु पंचम में है। चंद्रमा दशम में है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। जॉब चेंज के थॉट्स में रहेंगे। वर्क मेथड को राइट डायरेक्शन देंगे जिसमें फ्रेंड्स का बड़ा रोल रहेगा। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में स्ट्रेस पॉसिबल है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पूरा पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article