Daily Horoscope 22 July 2026 : 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि की महाअष्टमी तिथि है। सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि का बहुत ही विशेष और दिव्य महत्व माना गया है। यह दिन महाविद्याओं की साधना, शक्ति उपासना, दुर्गा सप्तशती के पाठ और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। आज के दिन माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ श्रीसूक्त, विष्णु सहस्रनाम, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से जीवन के सभी दुख, भय और बाधाएं दूर होती हैं।
22 जुलाई का राशिफल
आज के ग्रह गोचर की बात करें तो चंद्रमा का संचरण तुला राशि में हो रहा है। सूर्य और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में एक साथ विराजमान हैं। वहीं शुक्र सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा मंगल वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर बड़ा प्रभाव डालेगी। आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में तथा चंद्रमा सप्तम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। रियल एस्टेट, बैंकिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।आज का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
शुभ अंक: 1, 3
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
मंगल आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मीडिया, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में भावुकता की बजाय धैर्य से काम लें।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
चंद्रमा पंचम भाव में होने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में लाभ मिलेगा। मीडिया, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें तथा उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरी में अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को करियर में शुभ समाचार मिलेंगे। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
आज का उपाय: माता बगलामुखी की उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
व्यापार में सफलता और नई डील मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च रक्तचाप के मरीज विशेष सावधानी रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: भगवान श्री गणेश की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 6, 8
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
चंद्रमा द्वितीय और गुरु लाभ भाव में होने से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा गेहूं और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 1, 3
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। बैंकिंग, आईटी और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
आज का उपाय: श्रीसूक्त और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 2, 3
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
व्यापार में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सांस या एलर्जी से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यभार अधिक रहने से मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
चंद्रमा दशम भाव में होने से करियर में उन्नति के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में समय की कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
भाग्य भाव में चंद्रमा होने से दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। पिता का आशीर्वाद आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, पिता का आशीर्वाद लें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 4, 5
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
सूर्य और गुरु पंचम भाव में होने से संतान और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में प्रगति होगी और व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कफ और गले से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधानी रखें।
आज का उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
