21 October Ka Rashifal: 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन, ज्योतिषीय नजरिए से खास है। आज चंद्रमा, मंगल, बुध और सूर्य तुला राशि में एक साथ हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु कर्क और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में है। बाकी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी है। यह संयोग मेष और मकर राशि वालों को बिजनेस में सफलता देगा। तुला और मकर राशि वालों को प्रेम में चंद्रमा और शुक्र से थोड़ा तनाव हो सकता है। कर्क और मीन राशि के युवाओं का प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। मेष और कन्या राशि के छात्रों को नौकरी में नए मौके मिलेंगे। वृषभ और तुला राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
चंद्रमा, मंगल, बुध और सूर्य का तुला राशि में गोचर बातचीत, पार्टनरशिप और पैसे से जुड़े फैसलों को प्रभावित करेगा। राहु का कुंभ में गोचर नए आइडियाज देगा, जबकि शनि का मीन में गोचर अनुशासन और लंबे समय की योजनाओं को मजबूत करेगा। गुरु का कर्क में गोचर भावनात्मक स्थिरता और परिवार में खुशी देगा। केतु का सिंह में गोचर आध्यात्मिक प्रगति का संकेत है। यह संयोग बिजनेस, प्रेम और सेहत पर मिश्रित प्रभाव डालेगा। श्री सूक्त का पाठ और तिल का दान शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
चंद्रमा का सातवां गोचर बिजनेस में नया काम शुरू करवा सकता है। राजनीति से जुड़े लोग फायदा उठाएंगे। प्रेम जीवन सुंदर और खुशहाल रहेगा। मंगल रियल एस्टेट में मुनाफा देगा।
शुभ रंग - लाल, हरा। भाग्य प्रतिशत - 55%।
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
वृषभ राशि
शुक्र और मंगल प्रेम में तकरार पैदा कर सकते हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट के लिए आज खास सफलता मिलेगी। पैसे का आगमन हो सकता है। शुक्र और चंद्रमा का गोचर नए काम की ओर ले जाएगा।
शुभ रंग - सफेद, आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 70%।
उपाय - तिल का दान करें।
मिथुन राशि
सूर्य-चंद्रमा का पांचवां गोचर छात्रों के लिए अच्छा है। नौकरी में तरक्की होगी। गुरु काम में सफलता को आसान बनाएगा। संतान के विवाह का फैसला सोच-समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की ओर बढ़ सकते हैं। प्रेम में तकरार हो सकती है।
शुभ रंग - लाल, आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 65%।
उपाय - तिल का दान करें।
कर्क राशि
राशि स्वामी चंद्रमा और सूर्य का तुला गोचर आर्थिक तरक्की देगा। राजनीति से जुड़े लोग फायदा उठाएंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। गुरु इस राशि में शुभ फल देगा।
शुभ रंग - लाल, पीला। भाग्य प्रतिशत - 70%।
उपाय - तिल का दान करें और पक्षियों को दाना-पानी दें।
सिंह राशि
चंद्रमा-सूर्य का तीसरा भाव गोचर पिता के आशीर्वाद से अच्छे परिणाम देगा। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रेम में मंगल-सूर्य के कारण गुस्से से तनाव हो सकता है।
शुभ रंग - पीला, नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%।
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग और तिल का दान करें।
कन्या राशि
चंद्रमा-सूर्य का दूसरा गोचर आर्थिक तरक्की देगा। गुरु छात्रों के लिए अनुकूल है। आध्यात्मिक सुख से खुशी मिलेगी। बिजनेस में चंद्रमा-गुरु नई जिम्मेदारी दिला सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग - नीला, हरा। भाग्य प्रतिशत - 65%।
उपाय - उड़द का दान करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि
चंद्रमा-सूर्य का गोचर बिजनेस में प्रगति देगा। नौकरी में तनाव संभव है। कर्क और मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में संदेह से बचें।
शुभ रंग - लाल, नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 70%।
उपाय - हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और उड़द का दान करें।
वृश्चिक राशि
गुरु का भाग्य भाव गोचर शुभ है। मंगल बिजनेस में थोड़ा संघर्ष देगा, लेकिन गुरु-चंद्रमा नौकरी में सफलता दिलाएंगे। मेष और कर्क राशि वाले मददगार होंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी।
शुभ रंग - पीला, लाल। भाग्य प्रतिशत - 70%।
उपाय - धार्मिक किताबों का दान करें और शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
धनु राशि
चंद्रमा-सूर्य का ग्यारहवां और गुरु का आठवां गोचर शुभ है। शनि का तीसरा गोचर अनुकूल है। कन्या-मकर राशि के उच्चाधिकारियों से अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में पैसे का आगमन होगा। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा संभव है।
शुभ रंग - नारंगी, सफेद। भाग्य प्रतिशत - 75%।
उपाय - गुरु और पिता का आशीर्वाद लें।
मकर राशि
चंद्रमा-सूर्य का कर्म स्थान गोचर शुभ है। सूर्य का दसवां गोचर रियल एस्टेट में बड़ा काम दे सकता है। मेष-कर्क राशि के दोस्तों से फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्रा करें। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
शुभ रंग - सफेद, आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 70%।
उपाय - तिल और उड़द का दान करें।
कुंभ राशि
चंद्रमा का सातवां गोचर राजनीति में तरक्की देगा। सूर्य-चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान शुरू करवा सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार भरी बातचीत करें। नौकरी बदलने का फैसला टालें।
शुभ रंग - लाल, नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%।
उपाय - गाय को केला खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ करें और कम्बल का दान करें।
मीन राशि
आठवां सूर्य-चंद्रमा और पांचवां गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। ऑफिस में बोलचाल में सावधानी रखें। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग - लाल, नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 75%।
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
