Dahi handi 2025 date (दही हांडी 2025 में कब है, दही हांडी 2025 तारीख और समय): दही हांडी 2025 शनिवार, 16 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का एक विशेष हिस्सा है और भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी और उनकी नटखट प्रवृत्ति का प्रतीक है। बचपन में माखन और दही चुराने के कारण उन्हें गोपियों और गोकुलवासियों ने पकड़ने की कोशिश की, जिसे अब एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
दही हांडी 2025 तारीख और समय (Pic: Canva)
दही हांडी 2025 में कब है
2025 में दही हांडी की तारीख 16 अगस्त को है। यह शनिवार का दिन है। भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समय 15 अगस्त 2025 से रात 11:49 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 16 अगस्त 2025 को रात 9:34 बजे होगा।
दही हांडी का महत्व
दही हांडी पर भगवान कृष्ण के जन्म और लीला का स्मरण किया जाता है। दही हांडी का पर्व भगवान कृष्ण की बाल लीला को समर्पित है। यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।
दही हांडी की पूजा विधि
घर और पूजा स्थल की सफाई करने के बाद मिट्टी या पत्तियों से सजाई गई जगह पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा रखें। इसके पास नई हांडी (मटके) में ताजा दही, घी, गुड़, और फल भरें। इस दिन भक्त निराहार (निर्जल) व्रत रखते हैं या हल्का फल और दूध आधारित भोजन करते हैं। हांडी को आप पहले से सजा भी सकते हैं। भगवान कृष्ण की प्रतिमा या फोटो के सामने फूल, अक्षत (चावल), माखन, दही और फल अर्पित करें। इसके आगे घी का दीपक जलाएं। कीर्तन मध्यरात्रि में हांडी का अर्घ्य भगवान कृष्ण को दें। अर्पित किए गए प्रसाद का सेवन करें और परिवार और मित्रों में बाँटें।भजन करें। नियत समय पर पूजन करें, आरती गाएं।
