अध्यात्म

Dahi Handi 2024 Date: दही हांडी का त्योहार कब है 2024? जानिए सही तिथि और क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Dahi Handi 2024 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी का उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानें इस साल कब मनाया जाएगा दही हांडी का पर्व।

Image

Dahi Handi 2024

Dahi Handi 2024 Kab Hai: जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण भक्तों के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्म के अगले दिन दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। ये पर्व खासतौर पर महाराष्ट्र में गोंविदाओं के टोली के द्वारा मनाया जाता है। ये उत्सव भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को याद करके मनाया जाता है। जैसे भगवान कृष्ण बचपन में गोपियों के घर जाकर माखन मिश्री और दही की मटकी फोड़ा करते थे, वैसे ही उनकी लीला को याद करके दही हांडी का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल दही हांडी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।

Dahi Handi 2024 Date (दही हांडी कब है 2024 में)

दही हांडी का पर्व हर साल भादव महीने की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल दही हांडी का त्योहार 27 अगस्त 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। यह पर्व खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है दही हांडी का त्योहार (Why We celebrate Dahi Handi Festival)

दही हांडी मनाने का पर्व सदियों से चला आ रही है। इस पर्व के द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को स्मारण किया जाता है और आमजन को बताया जाता है। द्वापर युग भगवान कृष्ण अपने बाल अवस्था में अपने सखाओं के साथ गोपियों के घर जाते थे और उनके घर में रखी सारी दही और माखन के मटकी को अपने सखाओं के पीठ पर खड़े होकर फोड़ते थे। माखन और दही की मटकी फोड़कर कृष्ण और उनके साथी गोपियों के घर का सारा माखन चट कर जाते थे। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में जाकर कान्हा मटकी फोड़कर माखन खाते थे। उस घर के सारे दुख, कष्ट दूर हो जाते थे। कान्हा के मटकी फोड़ने से उस घर में सुख, समृद्धि आती थी, इसलिए कृष्ण के बालपन को याद करके दही हांडी का पर्व हर साल मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं दही हांडी का पर्व (How to celebrate the festival of Dahi Handi)

दहीं हांडी के पर्व में एक दही से भरी मटकी को बहुत ही ऊंचाई पर लटका दिया जाता है। दही हांडी पर्व के दिन दही की मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता की जाती है। दही की मटकी को ऊंचाई पर लटकाने के बाद पुरुष और महिलाओं का समूह पिरामिड बनाकर खड़े हो जाते हैं। उसके बाद में उन्हीं में से एक गोंविदा हाथों में नारियल लिए पिरामिड पर खड़ा हो जाता है और नारियल से उस ऊंची लटकी हुई दही की मटकी को फोड़ता है। इस पर्व को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं और इसका आनंद लेते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article