अध्यात्म

Dahi Handi 2023 Date: कृष्ण जन्माष्टमी के बाद कब है दही हांडी, जानें किस दिन मटकी फोड़ेंगे गोविंदा

Dahi Handi 2023 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (दही हांडी कब है 2023): दही हांडी को जन्माष्टमी के बाद मनाया जाता है। ये पर्व खासतौर पर मुंबई, गोवा, गुजरात में बहुत धूम और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस पर्व में ऊंचाई पर टंगी दही की मिट्टी की मटकी को फोड़ा जाता है। यहां जानें दही हांडी 2023 की डेट।

Image

दही हांडी कब है 2023

Dahi Handi 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: जन्माष्टमी के ठीक एक दिन बाद दही हांडी का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार की धूम और मस्ती देखने वाली होती है जहां टोलियां ऊंचाई पर टंगी मटकी को फोड़ती हैं। इस मिट्टी की मटकी में दही रखी जाती है। इस दिन मंदिर व घर भी खूब सजे हुए होते हैं। मथुरा, वृंदावन और गोकुल जैसी जगहों पर दही हांडी की मस्ती देखी जा सकती है। मुंबई, गोवा, गुजरात में तो दही हांडी का त्योहार बहुत मस्ती के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर मुंबई की दही हांडी दुनिया भर में मशहूर है।

दही हांडी 2023 में कब है

भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस तरह 2023 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। वहीं दही हांडी का पर्व इसके अगले दिन 7 सितंबर, दिन गुरुवार को होगा।

Dahi Handi 2023 Date and Time

दही हांडी 2023 की डेट7 सितंबर, गुरुवार
अष्टमी तिथि प्रारंभ6 सितंबर, दोपहर 03:37 बजे से
अष्टमी तिथि समापन7 सितंबर, शाम 04:14 बजे तक

दही हांडी क्यों मनाते हैं

Dahi Handi History in Hindi: माना जाता है कि कान्हा को दही और माखन बहुत पसंद था और अपने सखाओं के साथ वह चोरी से भी इनको खाते थे। एक बार यशोदा मैया को जब कान्हा की शिकायत पहुंची तो उन्होंने कृष्ण को डांटा और सभी से अपनी मटकी ऊंची जगह पर रखने को कहा। लेकिन कान्हा ने सखाओं के साथ मिलकर ह्यूमन पिरामिड बनाकर फिर मक्खन चुरा लिया। तभी उनको माखन चोर कहते हैं।

दही हांडी क्या है

What is Dahi Handi: दही हांडी को युवा लोग अधिक मनाते हैं। जैसे कान्हा अपने बचपन में माखन चुराते थे, वैसे ही युवा लोग पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ते हैं और कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी मनाते हैं। मटकी फोड़ने वाली टोली के सदस्यों को गोविंदा कहा जाता है। जीतने वाली टीम को अक्सर अवॉर्ड मिलते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article