घर के बड़े-बुजुर्ग रात में झाड़ू लगाने से क्यों मना करते हैं? जानिए क्या है इसकी असल वजह

अरे... रात में झाड़ू क्यों लगा रहे हो या रात में कूड़ा बाहर क्यों फेंक रहे हो...क्या आपने भी अपनी दादी-नानी को ऐसी नसीहत देते सुना है? क्या आप जानते हैं कि हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग रात में झाड़ू लगाने से क्यों मना करते हैं, यहां इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

Dadi Nani Ki Nasihat: रात में झाड़ू न लगाने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्यास्त के बाद और ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस समय पर झाड़ू लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे घर-परिवार के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी रात में झाड़ू लगाना अशुभ बताया गया है। कहते हैं इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। चलिए जानते हैं रात में झाड़ू लगाने से क्या नुकसान होता है।

Dadi Nani Ki Nasihat

Dadi Nani Ki Nasihat: रात में झाड़ू क्यों नहीं लगानी चाहिए?

धार्मिक मान्यताएं

पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी कई किताबों में ऐसा बताया गया है कि रात में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। पुराणों के अनुसार, रात में झाड़ू लगाने से मेहनत से प्राप्त हुआ धन नष्ट हो जाती है। साथ ही घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए कई घरों में झाड़ू-पोछे का काम सुबह के समय ही निपटा दिया जाता है।

End of Feed