Christmas Story for Kids (क्रिसमस डे की कहानी): बच्चों का पसंदीदा त्योहार क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। वैसे तो ये ईसाई धर्म का त्योहार है लेकिन लोकप्रियता के चलते इस त्योहार को अन्य धर्म के लोग भी धूमधाम से मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन गिरजाघरों में प्रभु यीशु की जन्म गाथा की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। यीशु मसीह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए ही क्रिसमस पर बच्चों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स खरीदकर उन्हें सरप्राइज दिया जाता है। अब जानिए क्रिसमस की कहानी।
Christmas Story for Kids in Hindi
Christmas Story for Kids (क्रिसमस डे की कहानी)
क्रिस्मस क्यों मनाया जाता है इसे लेकर तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कुछ इतिहासकार यह मानते हैं कि यह त्योहार यीशु के जन्म के पहले से ही मनाया जा रहा है। उनका मानना है कि क्रिस्मस पर्व रोमन त्यौहार सैंचुनेलिया का ही नया रूप है। बता दें सैंचुनेलिया रोमन देवता है। जब ईसाई धर्म की स्थापना हुई तब लोगों ने यीशु को अपना ईश्वर मानकर सैंचुनेलिया पर्व को ही क्रिस्मस डे के रूप में मनाना शुरू कर दिया।
25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं क्रिस्मस? (Why Christmas is Celebrated on 25th December)
माना जाता है कि यीशु की मां मैरी ने पहले ही भविष्यवाणी कर ली थी कि ठीक 9 महीने बाद दिसंबर की 25 तारीख को वे मां बनेंगी और वैसा ही हुआ। यही कारण है कि हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। बता दें क्रिस्मस का त्योहार लोग सन 98 से ही मनाते आ रहे हैं। लेकिन सन 137 में इस पर्व को मनाने की रोमन बिशप ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। हालांकि तब इस दिन को मनाए जाने की कोई एक तारीख निर्धारित नहीं की गई थी लेकिन सन 350 में रोमन पादरी जूलियस ने 25 दिसंबर को क्रिस्मस डे के रूप में मनाने की घोषणा कर दी थी।
ईसाई धर्म में क्रिस्मस त्योहार का महत्व (Christmas Festivals Significance)
जिस तरह से दिवाली का त्योहार हिंदुओं के लिए, ईद मुसलमानों के लिए खास है ठीक वैसे ही ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्रिस्मस का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को ईसाई लोग के लोग अपने इष्ट देवता यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। क्रिश्चन समाज के लोग क्रिस्मस बनाने की तैयारी में 15 दिन पहले से जुट जाते हैं। इस दिन गिरजाघरों में मंगल कामना का प्रतीक क्रिसमस ट्री सजाया जाता है।लोग एक-दूसरे को मिठाई, चॉकलेट, क्रिसमस ट्री देते हैं।
