Christmas 2024 Images (क्रिसमस की फोटोज): क्रिसमस त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए काफी मायने रखता है। इस दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो वहीं बच्चे सेंटा क्लॉज के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यताओं अनुसार सेंटा क्लॉज ईश्वर के देवदूत माने जाते हैं जो बच्चों के लिए चॉकलेट और गिफ्ट लेकर आते हैं। कहते हैं इस दिन सेंटा क्लॉज द्वारा गिफ्ट देने की परंपरा की शुरुआत संत निकोलस ने की थी जिससे इस खास दिन पर गरीब और अमीर हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके। यहां आप देखेंगे क्रिसमस की खास तस्वीरें।
Santa Claus, Jesus Christ And Christmas Tree Images For Christmas Day 2024
Christmas 2024 Images (क्रिसमस की फोटोज)
क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है जिसकी लोकप्रियता देश-दुनिया में फैली हुई है।
क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है और इस पर्व को मनाने की तैयारियां कई महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं।
क्रिसमस डे से एक दिन पहले 24 दिसंबर की शाम को ईस्टर ईव के रूप में मनाया जाता है।
Christmas Santa Claus Images HD
क्रिसमस त्योहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
क्रिसमस पर बच्चों को सांता क्लॉस के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
सांता क्लॉस के रूप में बच्चों के माता-पिता या अन्य परिजन उनके लिए गिफ्ट और चॉकलेट लेकर आते हैं।
Christmas 2024 Jesus Christ Images
क्रिसमस का दिन ईसाइयों के लिए बहुत ही पवित्र एवं शुभ होता है क्योंकि इस दिन उनके प्रभु यीशु का जन्म हुआ था जिन्हें ईसाई धर्म के संस्थापक माना गया है।
ऐसा कहा जाता है कि यीशु का जन्म चौथी ईसा पूर्व में बेथलहम में हेरोदेस राजा के राज में हुआ था और उनकी माता का नाम मरियम था।
ईसा मसीह के जन्मोत्सव की ही खुशी में क्रिसमस के दिन दुनियाभर के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं और जगह-जगह पर यीशु की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं।
Christmas Tree Photos Hd
क्रिसमस डे पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है और उसकी सजावट की जाती है।
क्रिसमस ट्री से जुड़ी मान्यताओं अनुसार क्रिसमस ट्री को इसलिए सजाया जाता है जिससे हमारा जीवन भी क्रिसमस ट्री की तरह पूरे साल जगमगाता रहे।
इस पेड़ को सजाने की शुरुआत दिसंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाती हैं। इस पेड़ को आशीर्वाद का प्रतीक माना गया है।
