अध्यात्म

छोटी दिवाली पर दीया कितने बजे लगाना है, आज दीया जलाने का क्या टाइम है, यम का दीपक कब लगाएं 19 अक्टूबर 2025

आज दीया जलाने का क्या टाइम है, यम का दीया कब लगाएं 19 अक्टूबर 2025 (Diya Lighting time today on Choti Diwali): छोटी दिवाली पर भी दीया लगाने की परंपरा है। छोटी दिवाली को रूप चौदस और नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम के समय दीया लगाया जाता है। वहीं कई लोग यम की दीपक भी लगाते हैं। यहां देखें आज छोटी दिवाली पर दीया लगाने का टाइम क्या है जो कि संध्या के समय होता है।

Image

छोटी दिवाली पर दीया कितने बजे लगाना है 19 अक्टूबर 2025 (Pic: Canva)

आज दीया जलाने का क्या टाइम है: साल 2025 में कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि (नरक चतुर्दशी) 19 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1:51 PM से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को 3:44 PM तक रहेगी। ऐसे में छोटी दिवाली की शाम होने वाले सारे कार्य आज ही होंगे। इस दिन यम का दीपक भी जलाया जाएगा और घरों में दीपक लगाने के टाइम भी रहेंगे।

यम का दीया कब लगाएं 19 अक्टूबर 2025 (Diya Lighting time today on Choti Diwali)

19 अक्तूबर 2025 की शाम को छोटी दिवाली का दीपक जलाया जाएगा। इस दिन यम का दीपक भी लगाते हैं। यम का दीया शाम को लगाया जाता है। इसको लगाने का शुभ समय संध्या का होता है। ऐसे में आप यम का दीपक आज शाम को 5:47 PM से 07:02 PM के बीच में लगा दें।

आज इस समय ना करें पूजन

आज का राहुकाल शाम 4:30 PM से 6:00 PM के बीच है। इस समय पूजन-कार्य टालना अच्छा माना जाता है। ऐसे दीपक भी आप शाम को 6 बजने के बाद ही लगाएं

छोटी दिवाली पर दीया क्यों लगाया जाता है

दीपक के प्रकाश से सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह अच्छाई की जीत का प्रमाण है और अंधकार को दूर नए सिरे से जीवन की शुरूआत का भी प्रतीक है। वहीं यमराज की पूजा द्वारा हम अपने जीवन, मृत्यु और कर्म के चक्र को स्वीकारते हैं और अच्छे कर्मों की प्रेरणा लेते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article