अध्यात्म

चित्रगुप्त भगवान की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट, नोट करें कलम दवात की पूजा का सामान

Chitragupta Puja Samagri List In Hindi (चित्रगुप्त पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए): आज कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त भगवान की पूजा का दिन है। इस पूजा में क्या-क्या सामान लगता है इसकी पूरी जानकारी आपको यहां से मिलेगी। यहां से लिस्ट देखकर आप पूजा का सामान सामान खरीद सकते हैं।

Image

चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट (pic credit: pinterest)

Chitragupta Puja Samagri List (चित्रगुप्त पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए): हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चित्रगुप्त पूजा मनाई जाती है। इसी दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया जाएगा। चित्रगुप्त भगवान को मृत्यु के देवता यमराज के लेखपाल माना जाता है। ये सभी के कर्मों का हिसाब किताब रखते हैं। चित्रगुप्त पूजा के दिन बही खाते, कलम दवात और अपने कार्यस्थल की पूजा की जाती है। इस पूजा को काफी विधि-विधान के साथ किया जाता है। इसके लिए कुछ खास सामान की जरूरत भी होती है। यहां से आप चित्रगुप्त पूजा के सामान की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। यहां चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट मौजूद है। यहां से नोट करें कलम दवात की पूजा का सामान।

चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट (Chitragupta Puja Me Kya Kya Saman Lagta Hai)-

  • चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा
  • चौकी
  • लाल कपड़ा
  • पान
  • सुपारी
  • गुड़
  • अदरक
  • सफेद कागज
  • कलम
  • दवात
  • खाता बही
  • अक्षत
  • फूल
  • फल
  • पीले रंग की मिठाई
  • माला
  • पीली सरसों
  • कपूर
  • तुलसी
  • गंगाजल
  • तिल

चित्रगुप्त पूजा विधि (Chitragupta Puja Vidhi In Hindi)-

चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद साफ चौकी पर चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित करें। उसके बाद भगवान चित्रगुप्त को चंदन, तिलक और फूल फूल अर्पित करें। दिपक जलाएं और फिर एक सफेद कागज पर अपने लेखे जोखे का विवरण लिख दें और चित्रगुप्त का मंत्र 11 बार लिखें। भगवान चित्रगुप्त जी महाराज को गुड़ और अदरक का भोग लगाएं। पूजा के स्थान पर बही खाते को भी रखें। आखिर में आरती करें। पूजा करने के बाद पूजा किए हुए कलम को उठाकर अपने पास रख लें और अपने काम में उसका प्रयोग करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article