अध्यात्म

चित्रगुप्त पूजा के पेपर में हमें क्या लिखना चाहिए? घर पर कर रहे हैं चित्रगुप्त पूजा तो कागज में क्या-क्या लिखें जानें स्टेप बाय स्टेप

भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। इस पूजा में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा या चित्र के सामने कलम, कागज और हिसाब-किताब की बही रखकर उनकी आराधना की जाती है। इस पूजा में कागज पर कुछ चीजें भी लिखी जाती हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि चित्रगुप्त पूजा के कागज पर क्या लिखा जाता है।

Image

चित्रगुप्त पूजा के पेपर में हमें क्या लिखना चाहिए? (pic credit: canva)

हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई दूज के साथ ही आता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है, जो मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja 2025) आज यानी 23 अक्टूबर को मनाई जा रही है तो यहां से आप जान सकते हैं कि आज के दिन पूजा के कागज यानी पेपर पर क्या लिखना है।

चित्रगुप्त पूजा के पेपर में हमें क्या लिखना चाहिए?

  • सबसे पहले एक कोरे कागज पर श्री गणेशाय नमः और ॐ चित्रगुप्ताय नमः लिखें।
  • इसके बाद आटा और हल्की के अयपन में रोली मिलाकर श्री चित्रगुप्त जी महाराज की फोटो बनानी चाहिए।
  • फिर रोली और घी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
  • इसके बाद आप चाहें तो कुछ देवी-देवताओं के नाम भी लिख सकते हैं।
  • फिर दूसरे कागज पर अपनी आय-व्यय का विवरण लिखें। कुछ लोग इस दिन अपनी इच्छाएं भी इस कागज पर लिखते हैं।
  • अंत में, कागज को मोड़कर भगवान चित्रगुप्त के सामने रखें और अपनी कलम दवात की पूजा करें।
  • अपने कागज पर फिर अक्षत, फूल चढ़ाकर इसकी पूजा भी करें।

कागज के आखिर में क्या लिखा जाता है?

सत्यं वद धर्मं चर।

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

मैं अपने सभी कर्मों का लेखा-जोखा ईमानदारी से रखूँगा। मैं सत्य, न्याय और प्रेम का पालन करूँगा। ॐ चित्रगुप्ताय नमः।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article