Chitra Calender 2026: आज से हुई चैत्र मास की शुरुआत, जान लें इस महीने के सारे व्रत-त्योहार, देखें चैत्र का कैलेंडर

Chitra Calender 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र माह 4 मार्च 2026 शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास रहने वाला है, इस महीने चैत्र नवरात्रि, चैत्र पूर्णिमा, अमावस्या, कामदा एकादशी, यमुना छठ, गणगौर, प्रदोष व्रत और चतुर्थी व्रत बेहद खास हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र 2026 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Chitra Calender 2026: चैत्र मास हिंदू पंचांग का पहला महीना माना जाता है और इसी से नववर्ष की शुरुआत होती है। यह महीना वसंत ऋतु में आता है, जब प्रकृति में नई ऊर्जा, हरियाली और ताजगी दिखाई देती है। आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र मास नवजीवन, शुद्धि और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है, जो माता दुर्गा की उपासना के लिए विशेष मानी जाती है। इसके अलावा कई स्थानों पर हिंदू नववर्ष (जैसे गुड़ी पड़वा, उगादी आदि) भी इसी समय मनाया जाता है। चैत्र मास में व्रत, दान, पूजा-पाठ और ध्यान करने का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। यहां से आप चैत्र मास के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

चैत्र मास के व्रत- त्योहार (pc: canva)

चैत्र कैलेंडर 2026-

4 मार्च 2026- होली, धुलेंडी

6 मार्च 2026- संकष्टी चतुर्थी

11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी

15 मार्च 2026- पापमोचिनी एकादशी

End of Feed