Chinese New Year 2025 Rashifal: चीनी नव वर्ष 2025 की हुई शुरुआत, जानिए ईयर ऑफ द वुड स्नेक आपके लिए कैसा रहेगा?

Chinese New Year 2025 Year Of The Snake Horoscope In Hindi: चीनी नव वर्ष जनवरी या फरवरी में मनाया जाता है। ये लूनर कैलेंडर पर आधारित होता है। जब भी चीनी नया साल शुरू होता है तो हर किसी को ये जानने की उत्सुक्ता रहती है कि उनके लिए ये साल कैसा रहेगा। यहां हम आपको बताएंगे चीनी नववर्ष का राशिफल।

Chinese New Year 2025 Year Of The Snake Horoscope In Hindi: जहां पूरे विश्व में नया साल 1 जनवरी से प्रारंभ होता है तो वहीं चीनी नव वर्ष जनवरी के आखिरी दिनों में या फरवरी में मनाया जाता है। इस साल चीनी नव वर्ष का प्रारंभ 29 जनवरी से हो रहा है और इसका समापन 16 फरवरी को होगा। ऐसा माना जाता है कि चीनी नव वर्ष का आरंभ आज से लगभग 3800 साल पहले हुआ था। बता दें कि साल 1912 में चीनी सरकार ने इस पर रोक लगा दी गई थी और फिर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नया साल 1 जनवरी को मनाने की परंपरा शुरू कर दी गई थी। साल 1949 में चीनी नववर्ष को चीन के ज्यादातर भागों में स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से मनाया जाने लगा। चलिए जानते हैं चीनी नया साल सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

चीनी वन वर्ष 2025 ईयर ऑफ द वुड स्नेक (Chinese New Year 2025 Year Of The Snake)

चीनी ज्योतिष के अनुसार साल 2025 वुड स्नेक का है। चीनी राशि चक्र में स्नेक यानी सर्प राशि छठे स्थान पर आती है जो कि दीर्घायु और भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, ये धन-धान्य और समृद्धि को भी दर्शाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म स्नेक वर्ष के तहत होता है, वो लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान, सहज और आकर्षक होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2013, 2001, 1989, 1977, 1965, 1953, 1941, 1929 या 1917 के अंतर्गत जन्मे लोगों की चीनी राशि स्नेक होती है।

End of Feed