चीनी राशिफल 2023: इन राशियों का इस साल चमकेगा करियर, मिलेगी शानदार सफलता!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 15, 2023, 04:12 PM IST

Chinese Horoscope 2023 In Hindi: चीनी राशिफल 2023 अनुसार नया साल 4 राशियों के करियर के लिए सबसे शानदार साबित होगा।

चीनी राशिफल लूनर कैलेंडर पर आधारित होता है। इसे शेंगक्सीओ के नाम से भी जाना जाता है। चीनी राशि चक्र में भी 12 राशियां होती हैं जिनके नाम जानवरों के नाम पर आधारित होते हैं। ये राशियां हैं मूषक (चूहा), बैल, टाइगर, रैबिट, ड्रैगन, सर्प (सांप), अश्व (घोड़ा), शीप (भेड़), वानर (बंदर), रोस्टर (मुर्गा), स्वान (कुत्ता) और शूअर (पिग)। जानिए चीनी राशिफल अनुसार ये साल किन राशियों को करियर में दिलाएगा सफलता।

chinese horoscope

चीनी राशिफल 2023 से जानें किनका चमकेगा करियर

मूषक (जिनका जन्म साल 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार इस राशि के जातकों को इस साल करियर में खूब अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपकी पहचान नए लोगों से होगी। करियर में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

End of Feed