Kosi Kaise Bhara Jata Hai (कोसी कैसे भरी जाती है): कोई भी मनोकामना पूरी होने के बाद छठी मइया को आभार व्यक्त करने के लिए छठ पूजा में कोसी भरा जाता है। ये सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए भी भरा जाता है। कोसी में जब दीयों की लौ टिमटिमाती है तब घर और भी खूबसूरत नजर आता है। यहां हम आपको कोसी भरने का तरीका बता रहे हैं। यहां छठ में कोसी भरने की पूरी विधि के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही कोसी में लगने वाले सामान की लिस्ट भी दी गई है।
कोसी भरने का सामान-
- मिट्टी के बर्तन (कोसी)
- ढकनी
- दीपक
- गन्ना
- गमछा
- ठेकुआ
- खजूर
- पूरी
- फल (सेव, नारंगी, अमरूद, केला आदि)
- सिंदूर
- हल्दी
- अक्षत
- अन्न (गेंहू, चावल, दाल)
- मूली
छठ पूजा में कोसी कैसे भरते हैं?
छठ पूजा में कोसी भरना एक पवित्र अनुष्ठान है, जिसे मुख्य रूप से महिलाएं करती हैं। सबसे पहले बांस या लकड़ी के सुप को साफ करके नीचे कपड़ा या पत्ते बिछाए जाते हैं। इसके बाद गेहूं या चावल डालकर समृद्धि का प्रतीक बनाया जाता है। जहां कोसी भरना है वहां चौकी पुरते हैं फिर गन्ने को बांधकर चौकी पर घेरते हैं। अब मिट्टी के बर्तन में गेहूं या चावल रखें। फिर इसमें फल और ठेकुआ रखें। फिर इसपर सिंदूर लगाएँ। इसके बाद ढकनी लगाकर ऊपर दीपक जलाकर रखें। अब मिट्टी के बर्तन वाली कोसी को गन्ने के घेरे में रखें। फिर टोकरी में फल (केला, नारियल, अमरूद, गन्ना आदि), ठेकुआ, दीपक, और सिंदूर या हल्दी सजाए जाते हैं। कभी-कभी इसमें साड़ी या छोटी वस्तुएं भी रखी जाती हैं। कोसी भरते समय महिलाएं छठ के गीत गाती हैं। कोसी के आगे हमेशा किसी का रहना जरूरी होता है और कोसी वाले दिन सोया नहीं जाता है।
