अध्यात्म

Chhath Puja Kharna Samagri List: छठ पूजा खरना सामग्री लिस्ट, फटाफट चेक करें, कहीं छूट न जाए कोई सामान

Chhath Puja Kharna Samagri List (छठ पूजा खरना की सामग्री): 25 अक्टूबर के दिन से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज खरना पूजा है। इस दिन हर घर में रसियाव- रोटी बनती है। हालांकि, खरना पूजा के लिए कई तरह के सामान भी लगते हैं। यहां से आप खरना पूजा की सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

Image

Chhath Puja Kharna Samagri list (pic credit: canva)

Chhath Puja Kharna Samagri List (छठ पूजा खरना की सामग्री): कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन यानी खरना पूजा है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और छठी मैया का प्रसाद तैयार करते हैं। प्रसाद में रसियाव, रोटी बनाई जाती है। खरना पूजा में कई सारे सामान की जरूरत पड़ती है। ये सामान खरना पूजा का प्रसाद बनाते समय इस्तेमाल होते हैं और पूजा के लिए होते हैं। यहां देखें खरना पूजा की सामग्री की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

छठ खरना पूजा की सामग्री (Chhath Kharna Samagri List In Hindi)-

  • प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
  • धूप या अगरबत्ती
  • शकरकंदी
  • व्रती के लिए नए कपड़े
  • बांस या फिर पीतल का सूप
  • एक लोटा (दूध और जल अर्पण करने के लिए)
  • सुथनी
  • गेहूं, चावल का आटा
  • गुड़
  • ठेकुआ
  • घी का दीपक
  • शहद
  • 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
  • एक थाली
  • पान
  • सुपारी
  • चावल
  • फल-जैसे नाशपाती, केला और शरीफा
  • सिंदूर
  • मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा
  • बड़ा वाला नींबू
  • पानी वाला नारियल
  • मिठाईयां

छठ खरना पूजा विधि (Chhath Puja Kharna Vidhi In Hindi)-

खरना पूजा के दिन महिलाएं और छठ व्रती सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करती हैं। व्रती नाक से मांग तक सिंदूर लगाती हैं। व्रती खरना में दिन भर व्रत रखती हैं और शाम के समय लकड़ी के चूल्हे पर साठी के चावल और गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार करती हैं। सूर्य भगवान की पूजा के बाद इस प्रसाद को सबसे पहले व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती महिलाएं अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करती हैं। ऐसी मान्यता है कि खरना पूजा के साथ ही घर में देवी षष्ठी का आगमन हो जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article