अध्यात्म

Chhath Puja 2025 Parana Time: आज छठ का पारण कितने बजे होगा? जानें पारण करने का सही समय क्या है, बिहार में पारण कैसे किया जाता है?

Chhath Puja 2025 Vrat Parana Time, छठ पूजा व्रत पारण का शुभ समय, छठ पारण विधि: कितने बजे होगा छठ का पारण? आज पारण करने का सही समय क्या है? बिहार में पारण कैसे किया जाता है? यहां आपको छठ के पारण से जुड़े सभी सवालों के सही-सही जवाब मिलेंगे।

Image

छठ 2025 पारण टाइम और विधि (pic credit: canva)

Chhath Puja 2025 Vrat Parana Time (छठ पूजा व्रत पारण का शुभ समय): छठ पारण, छठ महापर्व के समापन का प्रतीक होता है और व्रती के कठोर तप, संयम और भक्ति का फल माना जाता है। छठ पारण उस क्षण को दर्शाता है जब व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद सूर्य देव और छठी मइया का आशीर्वाद लेकर जल और प्रसाद ग्रहण करती हैं। माना जाता है कि पारण के समय किया गया जल ग्रहण केवल शरीर को नहीं, बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करता है। आज छठ का पारण कब और कितने बजे होगा, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां छठ के पारण करने की विधि बताई गई है।

छठ पारण का समय (Chhath Puja Parana Time 2025) -

आज 28 अक्टूबर के दिन सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर सूर्योदय होगा और सूर्योदय के बाद उषा अर्घ्य होता है और फिर पारण किया जाता है। सूरज निकलने के बाद आप किसी भी समय पर पारण कर सकते हैं।

आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Ashubh Muhurat)-

  • शुभ मुहूर्त- 11:21 AM से 12:05 PM
  • गुलिक काल- 1:07 PM से 2:32 PM
  • राहुकाल- 7:28 AM से 8:53 AM
  • यमघण्टकाल- 10:18 AM से 11:43 AM

ध्यान दें कि आपको किसी भी अशुभ मुहूर्त में पारण नहीं करना चाहिए।

छठ पारण की विधि (Chhath Parana Vidhi In Hindi)-

छठ पारण की विधि उषा अर्घ्य के बाद की जाती है और यह छठ पूजा का अंतिम तथा सबसे पवित्र चरण होता है। सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद व्रती जल से बाहर आती हैं, छठी मइया और सूर्य देव को प्रणाम कर घर लौटती हैं। घर पहुंचकर शुद्ध जल से स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और छठी मइया की छोटी पूजा करती हैं। इसके बाद व्रती सबसे पहले गुड़ या शक्कर मिला शुद्ध जल पीकर व्रत तोड़ती हैं, फिर ठेकुआ, कसार या गन्ने का टुकड़ा प्रसाद रूप में ग्रहण करती हैं। इसी प्रक्रिया को व्रत पारण कहा जाता है। व्रती के व्रत खोलने के बाद घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएँ देते हैं। इस प्रकार भक्ति, पवित्रता और आनंद के साथ छठ महापर्व का समापन होता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article