Cheti Chand 2024 Date: कब मनाया जाएगा चेटी चंद का पर्व, जानिए डेट और इसका महत्व

Cheti Chand 2024 Date (चेटी चंद कब है): चेटी चंद पर्व सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जानें वाला प्रमुख पर्व है। इस दिन को भगवान झूलेलाल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा चेटी चंद और क्या है इसका महत्व।

Cheti Chand 2024 Date (चेटी चंद कब है): हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र के महीने को सिंधी भाषा में चेती कहा जाता है। इस महीने में चंद्रमा के पहली बार दिखाई देने के कारण इस महीने में चेटी चंद का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व खासतौर पर सिंधी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन उनके भगवान झूलेलाल का जन्म हुआ था, इस कारण इस दिन उनकी जयंती भी मनाई जाती है। सिंधियों का ये प्रमुख पर्व होता है। इस त्योहार को वो लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन सिंधी लोग जल की पूजा करते हैं और विधिवत भगवान झूलेलाल की पूजा- अर्चना करते हैं। इस दिन को नये काम की शुरुआत करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आइए जानें कब है झूलेलाल जयंती और क्या है इसका महत्व।

Cheti Chand 2024 Date

Cheti Chand 2024 Date (चेटी चंद कब है)

चेटी चंद का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल द्वितिया तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं इसका समापन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार चेटी चंद का त्योहार 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 6 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक चेटी चंद की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Cheti Chand 2024 Puja Vidhi (चेटी चंद पूजा विधि)

  • चेटी चंद के दिन भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा निकाली जाती है।
  • इस दिन सिंधी समुदाय के लोग मंदिर जाकर दीपक जलाते हैं। इसे बहिराणा साहिब कहते हैं।
  • उसके बाद इस दिन भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा की जाती है।
  • इस दिन पूजा के समय ‘’चेटी चंड जूं लख-लख वाधायूं’’ की घोषण करते हैं।
  • इस दिन सिंधी समुदाय के लोगों द्वारा जल की भी पूजा की जाती है।
  • इस दिन सिंधी समुदाय के लोग नवजात शिशुओं का मंदिर में मुंडन करवाते हैं।

Cheti Chand 2024 Importance (चेटी चंद महत्व)

चेटी चंद का पर्व सिंधी समुदाय के द्वारा मनाया जानें वाला प्रमुख पर्व है। इस दिन उनके ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की पूजा की जाती है। भगवान झूलेलाल को वरुण देवता का अवतार माना जाता है, इसलिए इस दिन जल की भी पूजा की जाती है। चेटी चंद के दिन भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है और पारंपरिक नृत्य और लोकगीत गाए जाते हैं।

End of Feed