Chaturmas 2026 Start Today: आज से चातुर्मास शुरू; 119 दिनों तक न करें ये 5 काम, जानें आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी का महत्व, समय और नियम

Chaturmas 2026 Start Today: आज 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू हो गया है। चातुर्मास क्या होता है व इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Chaturmas 2026 Start Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए चातुर्मास के प्रत्येक दिन बेहद खास होते हैं। चातुर्मास चार महीनों की अवधि होती है, जो देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक रहती है। इन दिनों भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं। जहां कुछ लोग इस दौरान नियमित रूप से विष्णु जी की पूजा करते हैं, वहीं कई लोग व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ करने से पाप नष्ट होते हैं और विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, चातुर्मास में बहुत से कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा उनका फल नहीं मिलता है। चलिए अब जानते हैं चातुर्मास 2026 की तिथि और इन 119 दिनों के नियमों के बारे में।

चतुर्मास शुरू हो गया है, चतुर्मास 2026 तिथि

चातुर्मास 2026 की तिथि और नियम जानें

चातुर्मास 2026 में कब से कब तक है?

आज 25 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवशयनी एकादशी है, जिसके साथ ही चातुर्मास का आरम्भ हो गया है। इस बार चातुर्मास 119 दिनों का होगा। इसका समापन 20 नवंबर 2026 को होगा, जिस दिन देवउठनी एकादशी भी है।

End of Feed