Chaturmas 2026: चातुर्मास के 119 दिनों में विष्णु कृपा पाने का शानदार मौका, समय-समय पर करें इन 15 चीजों का दान

Chaturmas 2026: आज 25 जुलाई से चातुर्मास का आरंभ हो गया है, जो कि 119 दिनों तक चलेगा। चलिए जानें इस दौरान विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा और किन चीजों के दान से बचना है।

Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए चातुर्मास का खास महत्व होता है। इसका हर एक दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। अधिकतर लोग चातुर्मास में विशेष रूप से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है। आज 25 जुलाई 2026 को देशभर में देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है, जिसके कारण चातुर्मास भी आज से शुरू हो गया है। इस बार चातुर्मास कुल 119 दिनों का होगा। इसका समापन 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन होगा।

चातुर्मास 2026, चातुर्मास कब तक है

चातुर्मास 2026 में कब तक रहेगा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान दान करना शुभ होता है। इससे न सिर्फ पाप नष्ट होते हैं, बल्कि पुण्य मिलने के कारण जीवन में खुशियां भी बनी रहती हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका चातुर्मास में दान करना अशुभ होता है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि चातुर्मास में किन चीजों का दान करें और किनका नहीं, जिसका उत्तर आपको यहां पर मिल जाएगा।

End of Feed