आज अक्षय तृतीया पर शुरू होगी चार धाम यात्रा, किस धाम के किस दिन खुलेंगे कपाट, जानिए पूरा शेड्यूल और धामों का महत्व

Char Dham Yatra 2026: देवभूमि उत्तराखंड में होने वाली छोटी चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन यानि आज से हो रही है।आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से तीर्थ के कपाट खुलेंगे।

Char Dham Yatra 2026: सनातन धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व माना गया है और हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2026 में भी यह इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा विधिवत शुरू हो रही है। इस बार यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से खास है, बल्कि शुभ योगों के संयोग में शुरू होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

Char Dham Yatra 2026  चार धाम यात्रा कब से शुरू होंगी

चार धाम यात्रा कब से शुरू होंगी

हिमालय की गोद में बसे गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम को मिलाकर चार धाम यात्रा पूरी होती है। मान्यता है कि इन चारों धामों के दर्शन करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। हालांकि यह छोटी चार धाम यात्रा है। बड़ी चार धाम यात्रा बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी , द्वारकाधीश और रामेश्वरम में होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति जीवन में एक बार भी चार धाम यात्रा कर लेता है, वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और उसे ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

End of Feed