Shree Ram Mantra: श्रीराम का ये मंत्र हर दुख का करेगा काट, विष्णु के 1000 नामों के जप के बराबर देता है फल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 30, 2023, 06:14 AM IST

Shri Ram Mantra for happy life: कल यानी की 30 मार्च को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। राम भक्तों के लिए राम नवमी का दिन बहुत खास होता है, इस दिन राम जी के खास राम तारक मंत्र का जाप करने से अत्यधिक लाभ मिलता है। दुखों का निवारण करने के लिए जरूर करें श्री राम को समर्पित इस सिद्ध मंत्र का जाप।

Shri Ram Mantra for happy life: राम नवमी (Ram Navami 2023) के पावन त्योहार पर श्री राम के भक्तों द्वारा विशेष जप-तपस्या-पूजा की जाती है। राम नवमी के अवसर पर प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम की स्तुति के लिए श्री राम तारक मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिलते हैं। श्री राम तारक मंत्र का एक बार जप करना ही सनातन धर्म में विष्णु भगवान के 1000 नामों के जप के बराबर माना जाता है। राम जी को समर्पित इस मंत्र को श्री राम रक्षा स्तोत्रम् के नाम से भी जाना जाता है। जिसका नियमित रूप से जप करने पर राम भक्तों के जीवन के सभी दुख, दर्द और कष्टों का निवारण हो जाता है।

श्री राम रक्षा मंत्र

श्री राम रक्षा मंत्र

श्री राम का विशेष राम तारक मंत्र

जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगाज करने हेतु राम नवमी के पावन अवसर पर भक्तगण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के इस मंत्र का जप अवश्य करें -

मंत्र: श्री राम रामेति रोमेति, रमे रामे मनोरमे।

End of Feed