Chandra Grahan Purnima 2025: पूर्णिमा पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 5 राशियों को मिलेगा करियर और रिश्तों में बड़ा लाभ

Chandra Grahan Purnima 2025: बता दें साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लग चुका है और अब सभी को साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है। ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगेगा। जानिए इसका किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Chandra Grahan Purnima 2025: चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है पर हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं होता है। लेकिन जब पूर्णिमा के समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में आ जाएं, तब ही चंद्र ग्रहण होता है। इस साल ये स्थिति दो बार बन रही है। जिसमें से 14 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण लग गया है और अब दूसरा 7 सितंबर की रात को लगने जा रहा है। इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा रहेगी। चलिए जानते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत खोल देगा।

इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव

कन्या (Virgo)- कन्या राशि के लिए यह ग्रहण कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत दे सकता है। नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने और आत्म-विश्वास बढ़ाने का यह उत्तम समय है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

End of Feed