Chandra Grahan 2025: क्या 12 अप्रैल को पूर्णिमा की रात में चंद्र ग्रहण लग रहा है, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Chandra Grahan (Pink Moon) 2025: 12 अप्रैल को चैत्र महीने की पूर्णिमा है। यानी कि इस दिन पूर्ण चंद्र की रात है। बता दें अप्रैल के महीने में आने वाली पूर्णिमा को पिंक मून कहा जाता है। लेकिन क्या इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है चलिए इस बारे में जानते हैं।

Chandra Grahan (Pink Moon) 2025: 12 अप्रैल को चैत्र महीने की पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) है और इस दिन चांद बेहद खूबसूरत नजर आने वाला है। बता दें अप्रैल महीने की पहली पूर्णिमा को 'पिंक मून' (Pink Moon 2025) कहा जाता है। नाम सुनकर ऐसा लगता है कि जैसे इस दिन चांद गुलाबी रंग का दिखाई देता हो। लेकिन ऐसा नहीं है इस पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहने की खास वजह है। बता दें 'पिंक मून' नाम की उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में वसंत के समय खिलने वाले गुलाबी जंगली फूल से जुड़ी है। ये फूल अप्रैल की शुरुआत में खिलते हैं और इसी समय पूर्णिमा भी पड़ती है। इसलिए इस पूर्णिमा को 'पिंक मून' कहा जाता है। लेकिन क्या इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

12 अप्रैल को चंद्र ग्रहण है या नहीं (Chandra Grahan On 12 April 2025)

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें 12 अप्रैल को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। न ही इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा और न ही चंद्र ग्रहण।

End of Feed