अध्यात्म

Surya Grahan 2025: क्या आज हनुमान जयंती पर ग्रहण लग रहा है, जानिए सही जानकारी यहां

Aaj Grahan Hai Kya 12 April 2025: आज हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। क्योंकि आज पूर्णिमा है तो ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि क्या आज कोई ग्रहण लग रहा है। चलिए आपको बताते हैं ग्रहण की पूरी डिटेल।

Image

Aaj Grahan Hai Kya 12 April 2025

Aaj Grahan Hai Kya 12 April 2025: आज चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) है और इस दिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2025) मनाई जाती है। चूंकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है इसलिए कई लोग आज ग्रहण लगने को लेकर दुविधा में हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि ये जरूर नहीं कि हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगे। ग्रहण कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लगता है। लेकिन हनुमान जयंती 2025 पर कोई ग्रहण लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

12 अप्रैल 2025 को ग्रहण है या नहीं (Aaj Grahan Lag Raha Hai Kya)

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि 12 अप्रैल को पूर्णिमा और हनुमान जयंती के दिन कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन न तो चंद्र ग्रहण है और न ही सूर्य ग्रहण। बल्कि इस साल का कोई भी ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा।

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Grahan Mein Kya Nahi Karna Chahiye)

ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए और ना ही सोना चाहिए। इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। खाने की चीजों में पहले से ही तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए। ग्रहण काल में पूजा-पाठ भी नहीं करनी चाहिए। हालांकि मन ही मन भगवान की भक्ति कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर की प्रतिमाओं को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article