Chandra Grahan Mantra 2024: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन फूलों से होली खेली जाती है। इस साल होली पर विशेष संयोग बन रहा है, इसलिए होली का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 100 साल में 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Chandra Grahan Mantra 2024 (चंद्र ग्रहण मंत्र 2024)
चंद्र ग्रहण के दिन वैभव लक्ष्मी के मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः का जाप 108 बार करना चाहिए।चंद्र ग्रहण के समय माता बगलामुखी के मंत्र 'ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय का जाप करें।
चंद्र ग्रहण के दिन चंद्र देव मंत्र ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः। का जाप करें।
