अध्यात्म

Chandra Grahan Mantra 2024: चंद्र ग्रहण के दिन करें इन मंत्रों का जाप, यहां देखें लिरिक्स

Chandra Grahan Mantra 2024: साल 2024 को पहला चंद्र ग्रहण होली के पर्व पर लगने जा रहा है। ये ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। ग्रहण को प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

Chandra Grahan Mantra 2024

Chandra Grahan Mantra 2024: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन फूलों से होली खेली जाती है। इस साल होली पर विशेष संयोग बन रहा है, इसलिए होली का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 100 साल में 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Chandra Grahan Mantra 2024 (चंद्र ग्रहण मंत्र 2024)

चंद्र ग्रहण के दिन वैभव लक्ष्मी के मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः का जाप 108 बार करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के समय माता बगलामुखी के मंत्र 'ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय का जाप करें।

चंद्र ग्रहण के दिन चंद्र देव मंत्र ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः। का जाप करें।

Chandra Grahan 2024 Date and Time (चंद्र ग्रहण 2024 डेट)

इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण 25 मार्च के दिन सुबह 10:30 से दोपहर 03:02 के बीच में लगेगा। दोपहर में ग्रहण लगने के कराण ये चंद्र भारत में मान्य नहीं होगा। इस कारण भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article