अध्यात्म

Chandra Grahan 2024 Date And Time in India: आज का चंद्र ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं? यहां जानें साल के पहले ग्रहण की टाइमिंग

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) March 2024 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा और क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

Image

Lunar Eclipse 2023 Date

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2024 Date and Time in India (चंद्र ग्रहण कब लग रहा है): हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र को ग्रहण लगना बेहद अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान कई तरह के शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी लग जाती है। बता दें इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लगने जा रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर चंद्र ग्रहण के साये में होली का त्योहार कैसे मना पाएंगे। तो यहां आप जानेंगे साल का पहला चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक कब से लगेगा और होली के त्योहार पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण 2024 का समय (Chandra Grahan 2024 Time)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण का सूतक समय 2024 (Chandra Grahan Sutak Time 2024)

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन 25 मार्च 2024 के चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण और इसका सूतक काल नहीं माना जाता है।

चंद्र ग्रहण का होली पर प्रभाव (Chandra Grahan On Holi 2024)

साल के पहले चंद्र ग्रहण का होली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस ग्रहण को वास्तविक ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होता। इसलिए आप आराम से होली का त्योहार मना सकते हैं।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Where will the lunar eclipse be visible)

यह उपच्छाया ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग, उत्तर अमरीका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर, अन्टार्कटिका, एशिया के उत्तर-पूर्वी भाग एवं यूरोप के कुछ पश्चिमी भाग से दिखाई देगा। भारत, श्रीलंका, नेपाल और पश्चिमी एशिया के देशों में ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article