अध्यात्म

Chandra Grahan For Pregnant Ladies: क्या साल का पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को करेगा प्रभावित, जानें किन बातों का रखना है खास ध्यान

Chandra Grahan For Pregnant Ladies: धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Image

Chandra Grahan For Pregnant Ladies

Chandra Grahan For Pregnant Ladies (चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं): 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार किसी भी तरह का ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इस दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं जिसका बुरा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से निकलने के लिए मना किया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि साल के पहले चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना है।

Chandra Grahan March 2024 Effects On Pregnancy (चंद्र ग्रहण मार्च 2024 का गर्भावस्था पर प्रभाव)

साल का पहला ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस ग्रहण को वास्तिवक ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने पर कोई रोक नहीं रहती। साथ ही इस ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए 25 मार्च को लगने वाले ग्रहण के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

Chandra Grahan For Pregnant Ladies (चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

  • अगर ग्रहण अपने क्षेत्र में लग रहा हो तब किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में आगे जानते हैं...
  • अगर चंद्रग्रहण अपने इलाके में लग रहा है तब गर्भवती महिलाओं को घर से भूलकर भी बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तु जैसे ब्लेड, कैंची आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ताजे फल या सात्विक भोजन खाने और दवाइयां खाने की अनुमती है।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय खिड़कियां और दरवाजे को ढक कर रखने की सलाह दी जाती है।
  • चंद्र ग्रहण के समय ध्यान करना और मंत्रों का जाप करना गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ साबित होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर स्नान जरूर करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इस दौरान धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।

Chandra Grahan Upay (चंद्र ग्रहण 2024 उपाय)

ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” का जाप करना चाहिए। साथ ही राहु-केतु के नाम पर दान-पुण्य करना चाहिए। उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर किसी गंभीर परेशानी से गुजर रहे हैं तो चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article