अध्यात्म

चंद्र ग्रहण का अनोखा योग, पुत्र शनि की राशि में बैठ मायावी राहु ने पिता सूर्य की राशि में लगाया ग्रहण, जानिए किनको बरतनी होगी सावधानी

Chandra Grahan 3 March 2026 Effects:आज 3 मार्च को चंद्रग्रहण लगा है। यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। इस दौरान राहु और सूर्य शनि की राशि कुंभ में मौजूद हैं और सूर्य की राशि सिंह है। वहीं, कुंभ के स्वामी शनि है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किन राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाला है और ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

किन राशियों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा नहीं रहेगा

किन राशियों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा नहीं रहेगा?

Chandra Grahan 3 March 2026 Effects: आज 3 मार्च को चंद्रग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। इस दौरान सिंह राशि में चंद्रमा और मायावी केतु मौजूद हैं। वहीं, राहु और सूर्य दोनों की शनि की राशि कुंभ में मौजूद हैं। सूर्य पिता और शनि उनके पुत्र हैं। ऐसे में पिता के साथ पुत्र की राशि में बैठ मायावी राहु ने पिता सूर्य की ही राशि में ग्रहण लगा दिया है, जिससे कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की संभावना है। जब राहु-केतु की धुरी पर सूर्य और चंद्र आमने-सामने आते हैं, तब चंद्रग्रहण की स्थिति बनती है।

यह योग मन, अहंकार, संबंध और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े विषयों को गहराई से प्रभावित कर सकता है। कुंभ और सिंह राशि पर इसका सीधा प्रभाव माना जा रहा है, लेकिन कुछ अन्य राशियां भी इस ग्रहण से चुनौतीपूर्ण परिणाम महसूस कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस ग्रहण से किन राशि वालों के नुकसान होगा और नुकसान से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह ग्रहण मित्रता, सामाजिक संबंध और भविष्य की योजनाओं पर असर डाल सकता है। किसी करीबी मित्र से मतभेद संभव है। निवेश या साझेदारी में सावधानी आवश्यक होगी। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं और योजनाओं में बाधा आ सकती है। मानसिक बेचैनी के कारण निर्णय लेने में जल्दबाजी हो सकती है। अशुभ प्रभाव कम करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मसूर दाल का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना कठिन लग सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से तालमेल बिगड़ने की संभावना है। घर के वातावरण में भी तनाव महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। उपाय के रूप में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें और सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की स्थिति भावनात्मक अस्थिरता बढ़ा सकती है। केतु अलगाव और वैराग्य का संकेत देता है, जिससे रिश्तों में दूरी या संवाद की कमी आ सकती है। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। मन में असंतोष या अचानक उदासी की भावना आ सकती है। निर्णय लेने में भ्रम रहेगा, इसलिए बड़े आर्थिक या पारिवारिक फैसले टालना बेहतर होगा। उपाय के रूप में सिंह राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए और ग्रहण समाप्ति के बाद चावल या दूध का दान करना लाभकारी माना जाता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण मानसिक तनाव और पारिवारिक मामलों में उलझन ला सकता है। माता या संपत्ति से जुड़े मामलों में चिंता बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। भावनात्मक रूप से खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। उपाय के तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और जरूरतमंदों को कंबल या भोजन दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के लिए धन और वाणी से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। अनावश्यक खर्च या लेन-देन में गड़बड़ी हो सकती है। बोलचाल में कठोरता विवाद को जन्म दे सकती है।आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अशुभ प्रभाव कम करने के लिए शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें और काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति व्यक्ति के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है। राहु भ्रम और अतिशयोक्ति का कारक है, जबकि सूर्य अहं और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में छवि को लेकर चिंता बढ़ सकती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से टकराव, गलतफहमी या अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यक्तिगत जीवन में भी जिद या अपनी बात मनवाने की प्रवृत्ति रिश्तों में दूरी ला सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द, आंखों में तकलीफ या मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातकों को ग्रहण काल में शांत मन से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का मानसिक जाप करना चाहिए और अगले दिन जरूरतमंदों को काले तिल या नीले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article