अध्यात्म

Chandra Grahan 2024: साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए होगा खास, जानें क्या मिलेगा लाभ

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन होली के पर्व पर लगने जा रहा है। होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण ये और खास हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशि वालों के लिए होगा खास।

Image

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना मानी जाती है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। तब चंद्र ग्रहण लगता है। धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसका खास महत्व है। इस साल 2024 में साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। इस साल इसी दिन होली का भी त्योहार मनाया जाएगा। ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर के 3 बजे समाप्त हो जाएगा। दिन में लगने के कारण इस असर भारत पर देखने को नहीं मिलेगा। 100 साल बाद एक बार फिर होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ फलदायी रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि को इस चंद्र ग्रहण से लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको आपके काम में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही आपका रूका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। इस समय आपक कोई बिजनेस की डील पक्की कर सकते हैं। इस दौरान आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के लिए ये चंद्र ग्रहण खास होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनको मुनाफा हो सकता है। करियर में भी इस समय बड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आपके ऊपर चंद्र देव की कृपा बनेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। आप अपने काम में तरक्की कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातक के लिए खास होगा। आपके करियर में उछाल आ सकता है। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो वो भी समाप्त हो सकती है। इस दौरान ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article