अध्यात्म

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें, यहां जान लें पूरा नियम

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के समय बहुत सारे चीजों को करने की मनाही होती है। इस दौरान कुछ कामों को नहीं किया जाता है। इस समय में बहुत सारी नकारात्मक शक्तियां काम करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।

Image

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: इस साल चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा, इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। होली पर इस बार 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव हर देश पर कुछ ना कुछ पड़ने वाला है। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहुत सारे कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें (What to do after lunar eclipse)

  • ग्रहण खत्म होने के बाद आपको अपने घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
  • घर के सभी सदस्यों को स्नान अवश्य करना चाहिए।
  • घर में मौजूद देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी साफ करना चाहिए और घर के अंदर गंगा जल छिड़कना चाहिए।
  • भोजन में डाली जाने वाली तुलसी की पत्तियों को हटा देना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान एकत्र किए गए धन को ग्रहण बीतने के बाद दान कर देना चाहिए।
  • इस दिन आप अन्न के साथ- साथ वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

कहां दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Where will the first lunar eclipse of the year be seen?)

25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में सूतक या सूर्य ग्रहण के नियम लागू नहीं होंगे। हालांकि, यदि आप ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहते हैं या ग्रहण के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्वी एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article